{"_id":"6ab25f50e1434af4230c21a8","slug":"oneplus-n6-lite-launched-in-india-7000mah-battery-price-specifications-features-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनप्लस एन6 लाइट भारत में लॉन्च: मिलिट्री ग्रेड बॉडी, 7000mAh बैटरी, गिले हाथों से भी चलेगा फोन, जानें कीमत","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
वनप्लस एन6 लाइट भारत में लॉन्च: मिलिट्री ग्रेड बॉडी, 7000mAh बैटरी, गिले हाथों से भी चलेगा फोन, जानें कीमत
Tue, 22 Sep 2026 04:28 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:28 PM IST
सार
वनप्लस ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन N6 Lite लॉन्च कर दिया है। 16,999 रुपये की कीमत वाला यह 4G फोन 7000mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फोन सामान्य इस्तेमाल में तीन दिन तक चल सकता है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, मिलिट्री ग्रेड मजबूती और IP64 रेटिंग भी मिलती है।
विज्ञापन
OnePlus N6 Lite
- फोटो : वनप्लस
विस्तार
वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी N सीरीज के तहत पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है।
OnePlus N6 Lite कीमत और रंग
OnePlus N6 Lite को फिलहाल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। शुरुआती सेल में 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 16,249 रुपये हो जाती है। फोन Neo Green और Midnight Hype रंगों में उपलब्ध होगा।
OnePlus N6 Lite स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
OnePlus N6 Lite कीमत और रंग
OnePlus N6 Lite को फिलहाल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। शुरुआती सेल में 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 16,249 रुपये हो जाती है। फोन Neo Green और Midnight Hype रंगों में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
OnePlus N6 Lite स्पेसिफिकेशन
- OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है।
- फोन में Splash Touch फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से गीले हाथों से स्क्रीन इस्तेमाल करते समय टच रिस्पॉन्स बेहतर रहने का दावा किया गया है।
- परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और इसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
- फोन Android 16 पर काम करता है और इसके ऊपर ColorOS दिया गया है। कंपनी का दावा है कि N6 Lite करीब 36 महीने तक बिना लैग और हैंग के स्मूथ परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
- फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP का मुख्य कैमरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ मिलता है, जो सेकेंडरी एआई सेंसर के साथ काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज पर करीब 49 घंटे कॉलिंग, 26 घंटे YouTube वीडियो, 14 घंटे वीडियो कॉलिंग और 8 घंटे गेमिंग की जा सकती है।
- फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि बैटरी को छह साल तक हेल्दी बनाए रखने के लिए भी फोन को तैयार किया गया है।
- मजबूती के लिहाज से फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में मिलिट्री ग्रेड बॉडी का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन