सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung galaxy inactivity restart security feature one ui update

Inactiviy Restart: खो गया या चोरी हो गया फोन? डरिए मत! सैमसंग का नया फीचर रखेगा आपका डेटा बिल्कुल सेफ

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Inactiviy Restart: सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 'इनएक्टिविटी रीस्टार्ट' नाम का एक जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर पेश किया है। यह फीचर फोन के 72 घंटे तक लॉक रहने पर उसे खुद-ब-खुद रीस्टार्ट कर देता है, जिससे डेटा चोरी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

samsung galaxy inactivity restart security feature one ui update
Samsung Galaxy S25 - फोटो : samsung
विज्ञापन

विस्तार

अक्सर जब फोन चोरी होता है, तो हैकर्स उसे अनलॉक करने के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। सैमसंग का नया 'इनएक्टिविटी रिस्टार्ट' फीचर इसी खतरे को भांप लेता है। अगर आपका गैलेक्सी फोन 72 घंटों (3 दिन) तक लॉक रहता है और उसे एक बार भी सही तरीके से अनलॉक नहीं किया जाता, तो फोन अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा।
Trending Videos


रीस्टार्ट होने से क्या होगा फायदा?
जैसे ही फोन रीस्टार्ट होता है, वह "बिफोर फर्स्ट अनलॉक" मोड में चला जाता है। इस मोड में
  • आपका सारा डेटा पूरी तरह एन्क्रिप्ट (कोड में सुरक्षित) हो जाता है।
  • जब तक आप अपना पिन, पासवर्ड या बायोमेट्रिक्स नहीं डालेंगे, तब तक ऐप्स के नोटिफिकेशन, कॉल करने वाले की जानकारी और यहां तक कि अलार्म भी छिपे रहेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आपके सिम कार्ड पर लॉक लगा है, तो उसे भी दोबारा खोलना होगा।
  • यह ठीक वैसा ही है जैसे एपल ने हाल ही में अपने iOS 18.1 में दिया था और गूगल ने भी अपने प्ले सर्विसेज अपडेट में इसे शामिल किया है।

कैसे ऑन करें यह सेटिंग?
अगर आपके पास सैमसंग का लेटेस्ट अपडेट वाला फोन है, तो आप इसे आसानी से चालू कर सकते हैं:
  • फोन की Settings में जाएं।
  • Security and Privacy पर क्लिक करें।
  • इसके बाद More security settings में जाएं।
  • यहां आपको Inactivity restart का विकल्प दिखेगा, इसे On कर दें।

किन फोन्स को मिला है यह अपडेट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फरवरी 2026 के सुरक्षा पैच के साथ रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपके पास Galaxy S25 सीरीज (One UI 8.5 बीटा) या Galaxy Z Fold 7 (One UI 8) है, तो आपको यह फीचर मिल चुका होगा या जल्द ही मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed