{"_id":"6aa236326fc03c94c40daca1","slug":"samsung-takes-dig-at-apple-iphone-18-series-foldable-iphone-duo-launch-apple-event-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमारा बासी खाना गर्म कर रहा एपल!': फोल्डेबल डुओ पर सैमसंग ने कसा तंज; कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
'हमारा बासी खाना गर्म कर रहा एपल!': फोल्डेबल डुओ पर सैमसंग ने कसा तंज; कह दी ये बड़ी बात
Thu, 10 Sep 2026 11:00 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:00 AM IST
सार
एपल की आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही सैमसंग ने सोशल मीडिया पर उस पर तंज कसना शुरू कर दिया। आईफोन 18 प्रो के डिजाइन से लेकर फोल्डेबल आईफोन डुओ तक, सैमसंग ने कई पोस्ट के जरिए एपल को घेरा।
विज्ञापन
फोल्डेबल फोन के लॉन्च के साथ सैमसंग-एपल में मुकाबला बढ़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एपल और सैमसंग की स्मार्टफोन की जंग कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मुकाबला आईफोन लॉन्च इवेंट के साथ ही सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला। एपल ने जैसे ही अपनी नई आईफोन 18 सीरीज और फोल्डेबल आईफोन डुओ से पर्दा उठाया, सैमसंग ने एक के बाद एक पोस्ट कर एपल पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
सैमसंग मोबाइल यूएस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एपल के लॉन्च इवेंट के दौरान कई मजेदार पोस्ट किए। कंपनी ने आईफोन 18 प्रो के डिजाइन से लेकर फोल्डेबल फोन और आईफोन डुओ के नाम तक पर चुटकी ली। इनमें से कुछ पोस्ट को कथित तौर पर लाखों बार देखा गया।
आईफोन 18 प्रो के डिजाइन पर तंज
एपल की तरफ से आईफोन 18 प्रो के कैमरा और डिजाइन में किए गए बदलावों की जानकारी सामने आने के बाद सैमसंग ने भी प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने लिखा कि फोन काफी जाना-पहचाना सा लग रहा है और इसकी तुलना लोकप्रिय गेम सीरीज के अगले संस्करण से कर दी।
विज्ञापन
सैमसंग इससे पहले भी एपल के नए आईफोन को लेकर इसी तरह की टिप्पणी कर चुका है। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने एक पोस्ट में लिखा, “So far, so same” और लोगों से आईफोन बदलकर सैमसंग फोन अपनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें: आईफोन डुओ Vs सैमसंग फोल्ड: कौन कितना आगे, फीचर्स और कीमत में किसका पलड़ा भारी?
फोल्डेबल आईफोन को लेकर भी साधा निशाना
एपल के फोल्डेबल फोन पेश करने से पहले ही सैमसंग ने इस मुद्दे को पकड़ लिया था। कंपनी ने अपने तीन हिस्सों में मुड़ने वाले फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड का जिक्र करते हुए कहा कि वह तीन तरह से फोल्ड करने के काम में पहले से लगी हुई है।
इसके जरिए सैमसंग ने साफ संकेत दिया कि फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में वह एपल से काफी पहले कदम रख चुका है।
एपल ने जब आखिरकार फोल्डेबल आईफोन डुओ पेश किया तो सैमसंग ने एक और पोस्ट के जरिए तंज कस दिया। कंपनी ने इशारा किया कि एपल उसके पुराने विचार को नए अंदाज में पेश कर रहा है।
डुओलिंगो भी आया मैदान में
सैमसंग ने सिर्फ फोन के फीचर्स और डिजाइन तक अपनी बात सीमित नहीं रखी। उसने भाषा सीखने वाले एप डुओलिंगो को भी बातचीत में शामिल कर लिया।
आईफोन डुओ नाम को लेकर सैमसंग ने मजाकिया अंदाज में डुओलिंगो से माफी मांगते हुए कहा कि एपल ने उसका नाम भी कॉपी कर लिया है। इसके जवाब में डुओलिंगो ने भी एक वायरल मीम का सहारा लेते हुए सैमसंग पर ही हल्का-फुल्का तंज कस दिया।
यह भी पढ़ें: आईफोन डुओ से लेकर एयरपॉड्स 5 तक: एपल के इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? जानें पूरी डिटेल
इस तरह एपल की लॉन्चिंग के दौरान दो बड़ी टेक कंपनियों के बीच चल रही सोशल मीडिया नोकझोंक में डुओलिंगो भी शामिल हो गया।
बेडसाइड घड़ी वाले फीचर पर भी टिप्पणी
सैमसंग ने आईफोन डुओ के स्टैंडबाय मोड को लेकर भी मजाक किया। यह मोड फोन को चार्जिंग के दौरान एक तरह की डेस्क या बेडसाइड घड़ी के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
सैमसंग ने इस फीचर को लेकर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की और इसे मजाकिया अंदाज में ‘ग्राउंडहॉग डे’ से जोड़ दिया।
2019 से फोल्डेबल फोन बना रहा है सैमसंग
फोल्डेबल स्मार्टफोन के मामले में सैमसंग का अनुभव एपल से काफी पुराना है। कंपनी ने 2019 में पहला गैलेक्सी फोल्ड पेश किया था। इसके बाद उसने लगातार अपने फोल्डेबल फोन की नई पीढ़ियां बाजार में उतारी हैं।
यह भी पढ़ें: एपल: नए iPhone लॉन्च के बाद पुराने मॉडल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, 65 हजार तक महंगे हुए फोन
वहीं, आईफोन डुओ के साथ एपल ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है। यही वजह है कि सैमसंग एपल के इस कदम को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
सैमसंग पहले भी एपल के नए कैमरा फीचर, स्लीप ट्रैकिंग और आईफोन में किए गए दूसरे बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट कर चुका है। दोनों कंपनियों की यह मुकाबला अब सिर्फ स्मार्टफोन बिक्री तक सीमित नहीं रही, बल्कि लॉन्च इवेंट और सोशल मीडिया पर भी खुलकर दिखाई देती है।

Let us know when you're done reheating our leftovers 😉
— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
यह भी पढ़ें: आईफोन डुओ Vs सैमसंग फोल्ड: कौन कितना आगे, फीचर्स और कीमत में किसका पलड़ा भारी?
फोल्डेबल आईफोन को लेकर भी साधा निशाना
एपल के फोल्डेबल फोन पेश करने से पहले ही सैमसंग ने इस मुद्दे को पकड़ लिया था। कंपनी ने अपने तीन हिस्सों में मुड़ने वाले फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड का जिक्र करते हुए कहा कि वह तीन तरह से फोल्ड करने के काम में पहले से लगी हुई है।
Not the bed side clock. It's giving groundhog day.