बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   trai february 2026 telecom subscriber data airtel jio vi growth

TRAI रिपोर्ट: फरवरी में मोबाइल यूजर्स बढ़े, लेकिन रफ्तार धीमी; Airtel सबसे आगे, Jio-Vi ने भी जोड़े नए ग्राहक

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

फरवरी 2026 में भारत के टेलीकॉम सेक्टर में यूजर्स की संख्या बढ़ी, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। Airtel ने सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़े, जबकि Jio की बढ़त घटी और Vodafone Idea ने नुकसान के बाद वापसी की।

trai february 2026 telecom subscriber data airtel jio vi growth
TRAI ने जारी की फरवरी 2026 की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टेलीकॉम सेक्टर में फरवरी महीने के आंकड़े सामने आ गए हैं। दूरसंचार नियामक (TRAI) के मुताबिक, इस महीने मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ी जरूर है, लेकिन जनवरी के मुकाबले ग्रोथ थोड़ी धीमी रही। फरवरी में कुल 64 लाख (6.40 मिलियन) नए मोबाइल यूजर्स जुड़े। जबकि जनवरी में यह संख्या 67 लाख (6.70 मिलियन) थी।
Trending Videos


Jio की रफ्तार घटी
इस महीने Bharti Airtel ने सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े। कंपनी के साथ 48.6 लाख नए यूजर्स जुड़े, जो जनवरी के 44 लाख से ज्यादा हैं। वहीं Reliance Jio की ग्रोथ थोड़ी धीमी रही। कंपनी ने फरवरी में 16.2 लाख नए ग्राहक जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


Vodafone Idea की वापसी
Vodafone Idea ने इस महीने पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने 21,927 नए यूजर्स जोड़े, जबकि जनवरी में उसे 4.11 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ था। दूसरी ओर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को नुकसान जारी रहा। फरवरी में कंपनी के 1.01 लाख यूजर्स कम हो गए।

नेटवर्क बदलने की मची होड़
फरवरी में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के 1.44 करोड़ रिक्वेस्ट दर्ज हुए। इससे साफ है कि यूजर्स अभी भी बेहतर नेटवर्क और प्लान की तलाश में ऑपरेटर बदल रहे हैं।

कुल सब्सक्राइबर बेस और ब्रॉडबैंड डेटा
  • देश में कुल वायरलेस यूजर्स की संख्या बढ़कर 127.33 करोड़ हो गई। इसमें 0.55% की मासिक बढ़त दर्ज की गई।
  • एक्टिव वायरलेस यूजर्स की संख्या 117.76 करोड़ रही।
  • ब्रॉडबैंड यूजर्स भी बढ़कर 105.90 करोड़ हो गए, जिसमें 0.60% की वृद्धि हुई।

शहरी इलाकों का दबदबा
टेलीकॉम यूजर्स में शहरी इलाकों की हिस्सेदारी अब भी ज्यादा है। कुल वायरलेस यूजर्स में 57% से ज्यादा हिस्सा शहरों का है। साथ ही प्राइवेट कंपनियों का दबदबा कायम है, जिनका मार्केट शेयर 92.59% तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed