सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Maps EV Update: AI-Powered Battery Prediction, Trip Planning Here

Google Maps Update: ईवी चार्जिंग की टेंशन खत्म, अब गूगल मैप्स बताएगा कब और कहां चार्ज करना है वाहन, जानें कैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 01 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Google Maps EV battery prediction feature: गूगल ने इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए शानदार फीचर्स शेयर किए हैं। अब गूगल मैप्स न केवल आपको मंजिल तक पहुंचाएगा, बल्कि आपकी कार के मॉडल और वजन के आधार पर यह भी बताएगा कि यात्रा के अंत में कितनी बैटरी बचेगी। एआई और रियल-टाइम डेटा की मदद से अब ट्रिप प्लानिंग और भी सटीक होने जा रही है।
 

Google Maps EV Update: AI-Powered Battery Prediction, Trip Planning Here
गूगल मैप्स न्यू अपडेट - फोटो : google.com
विज्ञापन

विस्तार

Android Auto EV updates 2026: गूगल मैप्स ने ईवी यूजर्स के लिए एआई पावर्ड बैटरी प्रेडिक्शन और एडवांस्ड ट्रिप प्लानिंग टूल लॉन्च किया है। यह सिस्टम वाहन के वजन, बैटरी साइज, रास्ते की ऊंचाई और मौसम जैसे कारकों का विश्लेषण कर सटीक चार्जिंग स्टॉप्स की सिफारिश करता है। फिलहाल यह अपडेट अमेरिका में एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करने वाले 350 से ज्यादा ईवी मॉडल्स के लिए रोलआउट किया गया है।
Trending Videos


How to check EV battery on Google Maps:  कैसे काम करता है यह स्मार्ट नेविगेशन?


Best navigation app for EV drivers: आपकी कार के डेटा से तालमेल
यूजर्स अब गूगल मैप्स में अपनी ईवी का विशिष्ट मॉडल और मौजूदा बैटरी लेवल फीड कर सकते हैं। एंड्रॉइड ऑटो के जरिए डेस्टिनेशन सेट करते ही सिस्टम गणना शुरू कर देता है। यह फीचर पारंपरिक स्टैटिक अनुमानों के बजाय वाहन-विशेष डेटा का उपयोग करता है, जिससे प्रेडिक्शन काफी सटीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


AI trip planning for electric vehicles: एआई और रियल-टाइम इनपुट्स 
यह गूगल का नया एआई मॉडल न केवल सिर्फ दूरी देखता है, बल्कि रास्ते में आने वाली चढ़ाई, ट्रैफिक जाम और यहां तक कि मौसम, जो बैटरी की दक्षता को प्रभावित करना है, उसे भी ध्यान में रखता है।  इसके आधार पर मैप्स आपको सटीक ईटीए यानी की एक्सपेक्टेड टाइम ऑफ एराइवल बताता है, जिसमें चार्जिंग में लगने वाला समय भी शामिल होता है।

Google Maps charging station recommendations: लंबी दूरी की यात्रा अब आसान
अक्सर EV ड्राइवर्स को लंबी यात्रा के दौरान चार्जिंग स्टेशन खोजने के लिए अलग-अलग एप्स का सहारा लेना पड़ता था। अब गूगल मैप्स खुद ही बताएगा कि आपकी बैटरी कहां खत्म हो सकती है और सबसे नजदीकी कंपैटिबल चार्जिंग स्टेशन कहां है। यह रेंज एनजाइटी को खत्म कर यात्रा को अधिक प्रबंधनीय बनाता है।

Android Google Maps updates: भारत में कब आएगा?
यह फीचर फिलहाल अमेरिका में 15 से ज्यादा ब्रांड्स (जैसे टेस्ला, फोर्ड, हुंडई आदि) के 350 मॉडल्स पर उपलब्ध है। गूगल ने अभी भारत सहित अन्य वैश्विक बाजारों के लिए तारीखों का एलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि 2026 के अंत तक इसे वैश्विक स्तर पर विस्तार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed