सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   google quantum computing threat 2029 bitcoin banking encryption security alert

Quantum Computer: 2029 तक पासवर्ड हो सकते हैं बेकार, बैंक ट्रांजेक्शन पर भी होगा खतरा; गूगल ने दी चेतावनी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

गूगल की एक ताजा चेतावनी ने पूरी दुनिया के टेक एक्सपर्ट्स को डरा दिया है। कंपनी का दावा है कि 2029 तक क्वांटम कंप्यूटर इतने ताकतवर हो जाएंगे कि वे आज के किसी भी पासवर्ड, बैंक सुरक्षा और बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को मिनटों में तोड़ सकेंगे।

google quantum computing threat 2029 bitcoin banking encryption security alert
क्वांटम कंप्यूटर - फोटो : AI जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

दुनियाभर के टेक एक्सपर्ट्स इन दिनों एक बड़ी चेतावनी पर चर्चा कर रहे हैं। यह चेतावनी गूगल की ओर से आई है। कंपनी का कहना है कि क्वांटम कंप्यूटर इतना विकसित हो सकते हैं कि आज का पूरा डिजिटल सिक्योरिटी सिस्टम खतरे में पड़ सकता है।
Trending Videos


उम्मीद से पहले आ जाएंगे क्वांटम कंप्यूटर
अभी तक वैज्ञानिकों का मानना था कि शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर आने में कम से कम 10 से 15 साल लगेंगे। लेकिन गूगल ने अब इस समयसीमा को घटाकर 2029 कर दिया है। यानी अब से सिर्फ तीन साल बाद इंटरनेट पर मौजूद आपकी हर निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वांटम कंप्यूटर से क्यों है डर?
  • गूगल के मुताबिक, क्वांटम कंप्यूटर मौजूदा एन्क्रिप्शन को आसानी से तोड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि बिटकॉइन, बैंक ट्रांजेक्शन, ईमेल, चैटिंग एप्स और फाइल ट्रांसफर जैसी सेवाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी। 
  • कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा है कि क्वांटम कंप्यूटर मौजूदा क्रिप्टोग्राफी के लिए बड़ा खतरा हैं। इसलिए अब पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) की ओर बढ़ना जरूरी होगा।
  • खासतौर पर बिटकॉइन पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। आजकल की सुरक्षा व्यवस्था एक बहुत ही कठिन गणितीय पहेली पर आधारित है, जिसे साधारण कंप्यूटर को सुलझाने में लाखों साल लग सकते हैं। हालांकि, क्वांटम कंप्यूटर के लिए इन्हें सुलझाना कुछ मिनटों का खेल है। 
  • बिटकॉइन भी इसी जटिल गणितीय सिस्टम पर आधारित है। यह खतरा सिर्फ क्रिप्टो तक सीमित नहीं है। डिजिटल प्राइवेट कीज, जो आपके वॉलेट, एप्स और डिवाइस को सुरक्षित रखती हैं, वे भी खतरे में आ सकती हैं।

क्वांटम कंप्यूटर क्या होते हैं?
क्वांटम कंप्यूटर पारंपरिक कंप्यूटर से अलग तरीके से काम करते हैं। ये एक साथ करोड़ों संभावनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे जटिल समस्याएं बहुत तेजी से हल हो जाती हैं। हालांकि, फिलहाल ऐसे शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर पूरी तरह तैयार नहीं हैं। वे अभी प्रयोग के चरण में हैं। लेकिन गूगल का अनुमान है कि 2029 तक यह तकनीक निर्णायक स्तर तक पहुंच सकती है। इसीलिए कंपनी ने दुनिया को अभी से तैयार रहने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में डिजिटल सुरक्षा को बनाए रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed