{"_id":"69cd0c2bc3e44b41ac01e152","slug":"ipl-2026-watch-for-free-jio-airtel-vi-launch-cheap-recharge-plans-jiohotstar-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: आईपीएल मैच देखने के लिए क्यों लें महंगा सब्सक्रिप्शन? मात्र 44 रुपये से शुरू होते हैं ये रिचार्ज प्लान्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
IPL: आईपीएल मैच देखने के लिए क्यों लें महंगा सब्सक्रिप्शन? मात्र 44 रुपये से शुरू होते हैं ये रिचार्ज प्लान्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:47 PM IST
सार
How to watch IPL 2026 for free: इंडियन प्रीमियर प्रीमियम लीग (IPL) के दीवानों के लिए खुशखबरी है। अब आपको आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए जियो हॉटस्टार का अलग से महंगा सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसे प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनमें आपको डेटा के साथ-साथ फ्री ओटीटी (OTT) सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसमें खास बात यह है कि ये प्लान 100 रुपये से कम में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
किफायती रिचार्ज प्लान्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
Cheap Jio IPL recharge plans 2026: आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर हो रही है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई अपने ग्राहकों को कुछ चुनिंदा डेटा-ओनली और कॉम्बो प्लान्स के साथ 30 से 90 दिनों तक का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। इनमें वोडा का 44 वाला प्लान काफी किफायती माना जा रहा है, जो एक महीने का एक्सेस देता है, जबकि जियो और एयरटेल के 100 रुपये वाले प्लान डेटा के साथ सब्सक्रिप्शन का बेहतरीन विकल्प हैं।
Trending Videos
JIO
- फोटो : PTI
Reliance JioHotstar mobile access: रिलायंस जियो (Jio) के प्लान्स
जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो प्रमुख डेटा-ऐड-ऑन प्लान पेश किए हैं:
जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो प्रमुख डेटा-ऐड-ऑन प्लान पेश किए हैं:
- ₹100 वाला प्लान: इसमें 30 दिन की वैलिडिटी और 5GB डेटा मिलता है। साथ ही 1 महीने का जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त है।
- ₹195 वाला प्लान: यह लंबी अवधि के लिए है। इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 15GB डेटा और 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का एक्सेस मिलता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि इसके लिए बेस प्लान का एक्टिव होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel Rs 399 Plan
- फोटो : एयरटेल
Airtel free JioHotstar plans: एयरटेल (Airtel) के प्लान्स
एयरटेल भी जियो को कड़ी टक्कर दे रहा है:
एयरटेल भी जियो को कड़ी टक्कर दे रहा है:
- ₹100 वाला प्लान: इसमें 30 दिन की वैलिडिटी और 6GB डेटा के साथ 1 महीने का जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- ₹195 वाला प्लान: इसमें 30 दिन की वैलिडिटी और 12GB डेटा मिलता है। बोनस के तौर पर इसमें जियो हॉटस्टार के साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का भी एक्सेस मिलता है।
voda-idea
- फोटो : amarujala.com
Vi 44 rupee IPL plan: वोडाफोन-आइडिया (Vi) के प्लान्स
वीआई ने सबसे सस्ता एंट्री प्लान पेश कर सबको चौंका दिया है:
वीआई ने सबसे सस्ता एंट्री प्लान पेश कर सबको चौंका दिया है:
- ₹44 वाला प्लान: यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें सिर्फ सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं। इसमें प्रत्येक दिन 1GB डेटा मिलता है, लेकिन हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पूरे 30 दिन के लिए मिलता है।
- ₹101 वाला प्लान: इसमें 30 दिन की वैलिडिटी, 5GB डेटा और 1 महीने का ओटीटी एक्सेस मिलता है।
| टेलीकॉम कंपनी | प्लान की कीमत | वैलिडिटी (सब्सक्रिप्शन) | डेटा |
| वीआई | ₹44 | 30 दिन | 1GB |
| जियो | ₹100 | 30 दिन | 5GB |
| एयरटेल | ₹100 | 30 दिन | 6GB |
| जियो | ₹195 | 90 दिन | 15GB |