{"_id":"69ccf77c92be65cd6309adc6","slug":"android-17-update-new-tap-to-share-feature-challenges-apple-airdrop-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईफोन की तरह टैप करते ही शेयर होंगी फाइल्स: एंड्रॉयड 17 में आ रहा एयरड्रॉप जैसा फीचर; जानें कैसे करेगा काम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
अब आईफोन की तरह टैप करते ही शेयर होंगी फाइल्स: एंड्रॉयड 17 में आ रहा एयरड्रॉप जैसा फीचर; जानें कैसे करेगा काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Android 17 Tap to Share feature: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बेहद खास खबर है। जल्द ही आप अपने स्मार्टफोन को दूसरे फोन से सिर्फ टैप करके फोटो, वीडियो और कॉन्टैक्ट्स शेयर कर पाएंगे। गूगल अपने आगामी एंड्रॉयड 17 में टैप टू शेयर फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो एपल के एयरड्रॉप को कड़ी टक्कर दे सकता है। जानें कैसे काम करेगा ये फीचर...
एंड्रॉइड टैप-टू-शेयर फीचर
- फोटो : google.com
विज्ञापन
विस्तार
How to use Android TapToShare: एंड्रॉयड अब एपल की राह पर चलते हुए NFC आधारित टैप-टू-शेयर फीचर ला रहा है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग वन यूआई 9 और एंड्रॉयड 17 के कोड में इस फीचर के संकेत मिले हैं। यह फीचर एनएफसी को एक ट्रिगर की तरह इस्तेमाल करेगा, जबकि डेटा ट्रांसफर की मुख्य जिम्मेदारी क्विक शेयर की होगी। खास बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में एपल डिवाइसेस के साथ भी फाइल शेयरिंग का विकल्प मिलना शुरू हो गया है।
कैसे बदलेगा फाइल शेयरिंग का अंदाज?
1. एनएफसी और क्विक शेयर का डेडली कॉम्बिनेशन
अब तक एंड्रॉयड में फाइल शेयर करने के लिए डिवाइस को ढूंढना और पेयर करना पड़ता था। नए फीचर में एनएफसी ( नियर फाइल्ड कॉम्यनिकेशन) का इस्तेमाल सिर्फ दो फोनों के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए किया जाएगा। जैसे ही दो फोन आपस में टकराएंगे (टैप होंगे), क्विक शेयर सक्रिय हो जाएगा और बिजली की गति से फाइल ट्रांसफर शुरू कर देगा।
2. एंड्रॉयड 17 और वन यूआई 9 में दिखे सबूत
इस फीचर को सबसे पहले सितंबर 2025 में सैमसंग के वन यूआई 8.5 में देखा गया था। अब एंड्रॉयड 17 के बीटा वर्जन में टैप टू शेयर नाम की एक सिस्टम-लेवल सर्विस मिली है। इसका मतलब है कि यह फीचर केवल सैमसंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गूगल पिक्सेल और अन्य एंड्रॉयड ब्रांड्स के बीच भी क्रॉस-डिवाइस काम करेगा।
3. सैमसंग गैलेक्सी S26 और एपल कनेक्टिविटी
सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी एस26 सीरीज के साथ एक कदम आगे बढ़ाते हुए आईफोन (iPhone) और मैक (Mac) पर सीधे फाइल भेजने की सुविधा दी है।
कैसे करें इस्तेमाल
गूगल एंड्रॉइड 17 के स्टेबल रिलीज के साथ इस फीचर की अधिकारिक घोषणा कर सकता है। हालांकि सैमसंग यूजर्स इसे सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि कंपनी अपने One UI 9 अपडेट के साथ इसे प्री-इनेबल करने पर काम कर रही है।
Trending Videos

- इसके लिए गैलेक्सी यूजर्स को क्विक शेयर सेटिंग्स में जाकर शेयर विद एपल डिवाइस विकल्प इनेबल करना होगा।
- शर्तें: आईफोन पर एयरड्रॉप एवरीवन मोड पर होना चाहिए। यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा गूगल पिक्सेल फोनों पर भी रोलआउट की जा रही है।
गूगल एंड्रॉइड 17 के स्टेबल रिलीज के साथ इस फीचर की अधिकारिक घोषणा कर सकता है। हालांकि सैमसंग यूजर्स इसे सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि कंपनी अपने One UI 9 अपडेट के साथ इसे प्री-इनेबल करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन