{"_id":"6ae96d0c9e317a5a4e0ab564","slug":"vivo-y32-5g-launched-with-8000mah-battery-snapdragon-4-gen-2-processor-price-features-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vivo लाया नया 5G फोन: 8,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, पानी और धूल नहीं बिगाड़ पाएंगे कुछ, जानें डिटेल","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Vivo लाया नया 5G फोन: 8,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, पानी और धूल नहीं बिगाड़ पाएंगे कुछ, जानें डिटेल
Tue, 03 Nov 2026 10:41 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:41 AM IST
सार
Vivo Y32 5G Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने अपना नया धांसू 5G स्मार्टफोन Vivo Y32 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी और IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग है। स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस यह फोन एक बार चार्ज करने पर कई दिनों का बैकअप दे सकता है। आइए इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स, कीमत और अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
Vivo Y32 5G
- फोटो : वीवो
विस्तार
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खोज रहे हैं, जिसे बार-बार चार्ज करने का झंझट न हो और जो रफ-एंड-टफ इस्तेमाल में भी मजबूती से टिका रहे, तो वीवो (Vivo) ने एक शानदार डिवाइस पेश किया है। कंपनी ने नेपाल में अपनी Y सीरीज का विस्तार करते हुए नया Vivo Y32 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन पुराने Vivo Y32 4G का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक में बड़े बदलाव किए गए हैं।
इस फोन का मुख्य आकर्षण इसकी 8,000mAh की विशाल बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन है, जो इसे मजबूती के मामले में एकदम अलग बनाता है। आइए इस नए फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वेरिएंट्स और कीमत
वीवो ने Y32 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन दो खूबसूरत कलर ऑप्शंस, सनसेट ऑरेंज और ट्वाइलाइट रेड में आता है।
4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत NPR 39,999 (लगभग 25,000 रुपये) है।
6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NPR 45,999 (लगभग 28,600 रुपये) है।
टॉप मॉडल 6GB रैम + 256GB स्टोरेज NPR 52,999 (लगभग 33,000 रुपये) में मिलेगा।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
दमदार प्रोसेसर और स्मूथ डिस्प्ले
परफॉरमेंस की बात करें तो, वीवो Y32 5G को पावर देने के लिए इसमें 4nm आर्किटेक्चर पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 (Snapdragon 4 Gen 2) प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 6.87-इंच के बड़े HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे TÜV Rheinland का लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है।
विज्ञापन
कैमरा और सॉफ्टवेयर
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
8,000mAh बैटरी का महा-बैकअप
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 8,000mAh की बैटरी है, जो 44W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन 7.5W 'रिवर्स चार्जिंग' को भी सपोर्ट करता है, यानी आप इससे दूसरे गैजेट्स भी चार्ज कर सकते हैं। वीवो का दावा है कि 1,500 चार्जिंग साइकिल्स के बाद भी इस बैटरी की क्षमता 80% से ज्यादा बरकरार रहेगी।
टिकाऊपन और अन्य फीचर्स
मजबूती के मामले में भी यह फोन किसी से कम नहीं है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखती है। साथ ही, इसे 'SGS फाइव-स्टार ड्रॉप-रेजिस्टेंस' सर्टिफिकेट भी मिला है, जिसका मतलब है कि यह फोन गिरने पर जल्दी टूटेगा नहीं। इसके अलावा, बेहतरीन ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स, NFC सपोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।