फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   What is Tokenmaxxing Why Amazon Warned Its Engineers Against Misusing AI Tools

क्या होता है टोकनमैक्सिंग: Amazon ने इंजीनियर्स को दी इससे बचने की सलाह, जानें AI के उपयोग को लेकर क्या कहा?

Wed, 28 Oct 2026 01:31 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 01:31 PM IST
सार

अमेजन ने इंजीनियरों को 'टोकनमैक्सिंग' से बचने की चेतावनी दी है। आखिर क्या होता है टोकनमैक्सिंग? और क्यों अमेजन अपने इंजीनियों को इससे बचने के लिए कह रही है। क्या AI का अंधाधुंध प्रयोग कंपनियों को भारी पड़ रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
What is Tokenmaxxing Why Amazon Warned Its Engineers Against Misusing AI Tools
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का दायरा जितनी तेजी से बढ़ा है, उतनी ही तेजी से टेक कंपनियों के कामकाज के तरीके में नए बदलाव और चुनौतियां भी देखने को मिल रही हैं। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में AI टूल्स जैसे कोड जेनरेट करने वाले एआई असिस्टेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब एक नया शब्द चर्चा में आया है 'टोकनमैक्सिंग'।

विज्ञापन


हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स और टेक कंपनियों में से एक, अमेजन ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए एक इंटरनल मेमो जारी कर इस 'टोकनमैक्सिंग' की आदत से बचने और AI के सही इस्तेमाल की सख्त हिदायत दी है।

विज्ञापन

आखिर क्या है टोकनमैक्सिंग?

साधारण शब्दों में समझें तो एआई मॉडल डेटा को प्रोसेस करने या जवाब देने के लिए शब्दों या अक्षरों के छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें तकनीकी भाषा में 'टोकन' कहा जाता है। आप AI से जितना लंबा कोड लिखवाएंगे या जितनी बार इनपुट देंगे, उतने ही ज्यादा 'टोकन' इस्तेमाल होंगे। 'टोकनमैक्सिंग' उस प्रवृत्ति को कहा जाता है, जहां कर्मचारी या डेवलपर्स बिना किसी ठोस वजह के, सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस रिपोर्ट सुधारने, लीडरबोर्ड पर ऊपर आने या यह दिखाने के लिए कि वे AI का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, बिना जरूरत एआई टूल्स से भारी-भरकम कोड लिखवाते हैं और अत्यधिक टोकन खर्च करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजन को क्यों जारी करनी पड़ी यह सलाह?

अमेजन द्वारा जारी मेमो के अनुसार कंपनी ने यह पाया कि उसके डेवलपर्स अपनी प्रोडक्टिविटी दिखाने के लिए AI टूल्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने लगे थे। कंपनी ने इसके पीछे कुछ मुख्य कारण बताए हैं।

  1. लीडरबोर्ड और गलत कॉम्पटीशन: मई में अमेजन को अपना एक आंतरिक लीडरबोर्ड बंद करना पड़ा था। कंपनी को पता चला कि कई कर्मचारी लीडरबोर्ड की रैंकिंग में ऊपर आने की होड़ में कृत्रिम रूप से 'टोकनमैक्सिंग' कर रहे थे, यानी बेवजह AI से काम करवा रहे थे।
  2. कंपनी का बढ़ता खर्च: AI मॉडल को चलाना और टोकन प्रोसेस करना काफी खर्चीला काम है। जब हजारों इंजीनियर्स बिना जरूरत के भारी-भरकम टोकन इस्तेमाल करने लगते हैं, तो इससे कंपनी का क्लाउड और कंप्यूटिंग खर्च बेतहाशा बढ़ जाता है।
  3. काम में जटिलता और घटती गुणवत्ता: ज्यादा एआई टोकन खर्च करने या एआई से लंबा कोड लिखवाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं होता कि लिखा गया कोड बेहतर है। अमेजन के मुताबिक, इस तरह आंख बंद करके एआई के इस्तेमाल से कोड में अनचाही जटिलता आ जाती है, जिससे भविष्य में उसमें बग्स ढूंढना और सुधार करना मुश्किल हो जाता है।
  4. परफॉर्मेंस मापने का गलत तरीका: अमेजन ने अपने मेमो में साफ किया कि कोई टीम या डेवलपर कितने एआई टोकन इस्तेमाल कर रहा है या कितनी बार एआई टूल्स का उपयोग कर रहा है, यह उसकी काबीलियत या उत्पादकता मापने का 'बेहद गलत तरीका' है।

AI और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का भविष्य

अमेजन ने अपने आंतरिक ज्ञापन में यह बात भी रेखांकित की है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पर एआई का असर अभी शुरुआती चरण में है। भले ही कंपनी ने कर्मचारियों के टोकन इस्तेमाल पर कोई सीधी सीमा तय न की हो, लेकिन उसने साफ कर दिया है कि एआई का मकसद काम को आसान और कुशल बनाना है, न कि बिना बात के डेटा की खपत बढ़ाना।



यह घटना पूरी टेक इंडस्ट्री के लिए एक सबक की तरह है। जैसे-जैसे कंपनियां AI को अपना रही हैं, वैसे-वैसे यह स्पष्ट हो रहा है कि ज्यादा एआई इस्तेमाल करना हमेशा बेहतर नहीं होता। असली प्रोडक्टिवीटी इस बात में है कि एआई का इस्तेमाल समझदारी, गुणवत्ता और सटीक समस्या को सुलझाने के लिए किया जाए, न कि सिर्फ आंकड़े और टोकन बढ़ाने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed