सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   What The Game Awards Here When 2026 Event Take Place

The Game Awards 2026: क्या हैं गेम अवार्ड्स, कहां होता है इसका आयोजन? जानें पूरी डिटेल्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 03 Feb 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Game Of The Year: गेमिंग का महाकुंभ द गेम अवार्ड्स 2026 का आधिकारिक एलान हो गया है, जहां GTA 6 और रेजिडेंट ईविल जैसे बड़े टाइटल्स के बीच गेम ऑफ द ईयर की सबसे बड़ी जंग देखने को मिलेगी। इस लेख में जानिए द गेम अवार्ड्स क्या है, इसकी शुरुआत किसने की और यह आयोजन कब व कहां होगा?
 

What The Game Awards Here When 2026 Event Take Place
द गेम अवार्ड 2026 - फोटो : @thegameawards
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गेमिंग जगत के सबसे बड़े सम्मान द गेम अवार्ड्स 2026 (The Game Awards 2026 ) की तारीख का आधिकारिक एलान हो गया है। शो के होस्ट जेफ केली ने पुष्टि की है कि ये भव्य समारोह 10 दिसंबर, 2026 को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित होगा। इस साल सबकी निगाहें GTA 6 की एलिजिबिलिटी (Eligibility) पर टिकी हैं, जो कि डेडलाइन के बेहद करीब रिलीज हो रहा है।

Trending Videos

क्या है द गेम अवार्ड्स और क्यों है इतना खास?

द गेम अवार्ड वीडियो गेम इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सालाना इवेंट माना जाता है। इसे मशहूर गेम जर्नलिस्ट और होस्ट जेफ केली आयोजित करते हैं। इस अवॉर्ड शो में साल भर में रिलीज हुए बेहतरीन वीडियो गेम्स को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाता है, जैसे गेम ऑफ द ईयर, बेस्ट गेम डायरेक्शन, बेस्ट नैरेटिव, बेस्ट इंडी गेम आदि। इतना ही नहीं  गेम्स के अलावा इस की खास पहचान बड़े-बड़े वर्ल्ड प्रीमियर ट्रेलर, नए गेम्स की घोषणाएं, एक्सक्लूसिव गेमप्ले और लाइव परफॉर्मेंस से हैं, जिन्हें दुनिया भर के गेमर्स लाइव देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल (2026) द गेम अवार्ड कब होगा?

जेफ केली ने कंफर्म कर दिया है कि द गेम अवार्ड 2026 का आयोजन गुरुवार, 10 दिसंबर 2026 को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में किया जाएगा। यह इवेंट हमेशा की तरह यूट्यूब और Twitch पर दुनिया भर में लाइव स्ट्रीम होगा। नॉमिनेशन, परफॉर्मेंस और नए गेम अनाउंसमेंट से जुड़ी डिटेल्स इवेंट से पहले आने वाले महीनों में अलग-अलग चरणों में घोषित की जाएंगी।

 

 

क्या रेस में शामिल होगा रॉकस्टार का गेम?

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा रॉकस्टार गेम्स के बहुप्रतीक्षित गेम ग्रांड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) को लेकर है। इसमें सवाल ये है कि क्या जीटीए 6, द गेम ईयर 2026 के लिए एलिजिबिल होगा? देखिए आमतौर पर द गेम अवार्ड्स की एलिजिबिलिटी कटऑफ नवंबर के तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को होती है। अगर 2026 में भी यही नियम लागू होता है, तो संभावित कटऑफ 20 नवंबर 2026 होगी। ऐसे में जीटीए 6 अगर तय समय पर लॉन्च होता है, तो यह आखिरी मौके पर 2026 के अवॉर्ड्स में शामिल हो सकता है, लेकिन अगर इसमें देरी होती है, तो इसे द गेम अवॉर्ड 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रतिस्पर्धा में ये बड़े टाइटल्स भी शामिल

2026 का साल गेमिंग के लिए काफी लोडेड रहने वाला है। जीटीए 6 के अलावा इन गेम्स के बीच गेम ऑफ द ईयर (GOTY) की कड़ी टक्कर रेजिडेंट ईविल रिक्विम, मार्वल का वूल्वरिन, कंट्रोल रेजोनेंट, फोर्जा होराइजन 3 और 007 फर्स्ट लाइट से हो सकती है।

पिछले साल का हाल

द गेम अवॉर्ड्स 2025 भी पीकॉक थिएटर में ही हुआ था, जहां आरपीजी गेम क्लेयर ऑब्स्क्यूर: एक्सपेडिशन 33 ने धमाल मचाते हुए गेम ऑफ द ईयर समेत 9 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed