सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ERT In Issues Critical Alert Zoom Enterprise Users Over Command Injection Vulnerability

Zoom Meetings: मीटिंग के लिए 'जूम' यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान, सरकारी एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 03 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

CERT-In Zoom Warning: भारत सरकार की एजेंसी CERT-In ने जूम (Zoom) के एंटरप्राइज यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क चेतावनी जारी की है। जूम के नोड मल्टीमीडिया राउटर में एक गंभीर कमांड इंजेक्शन वल्नरेबिलिटी पाई गई है, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम का पूरा कंट्रोल ले सकते हैं, डाटा चोरी कर सकते हैं या सर्विस को ठप कर सकते हैं।
 

ERT In Issues Critical Alert Zoom Enterprise Users Over Command Injection Vulnerability
जूम - फोटो : Zoom
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने 2 फरवरी 2026 को एक आधिकारिक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट विशेष रूप से उन बड़े संगठनों और व्यवसायों के लिए है जो अपने आंतरिक नेटवर्क पर जूम के एंटरप्राइज वर्जन का उपयोग करते हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, जूम के इंफ्रास्ट्रचर में एक ऐसी कमी है जो सुरक्षा की परतों को भेदने का रास्ता खोलती है।

Trending Videos

क्या है कमांड इंजेक्शन वल्नरेबिलिटी?

सीईआरटी-इन के अनुसार, जूम के नोड मल्टीमीडिया राउटर (MMR) में एक ओएस कमांड इंजेक्शन खामी पाई गई है। इस कमजोरी का फायदा उठाकर हैकर जूम की सिक्योरिटी लेयर्स को बायपास कर सकते हैं और टारगेट सिस्टम पर हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़े: mAadhaar App: नए आधार एप में कैसे अपडेट करें नंबर और पता? आसान स्टेप्स में समझिए पूरा प्रोसेस


कितना खतरनाक है ये जोखिम?

एजेंसी का कहना है कि इस वल्नरेबिलिटी के सफल शोषण से हमलावर सिस्टम की अखंडता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एलिवेटेड प्रिविलेज हासिल कर सकते हैं और टारगेट नेटवर्क पर डेनियल ऑफ सर्विस (DoS) कंडीशन पैदा कर सकते हैं। ये जोखिम खासतौर पर उन संगठनों के लिए ज्यादा है, जो अपने इंटरनल नेटवर्क पर जूम नोड डिप्लॉयमेंट का इस्तेमाल करते हैं।

कौन से जूम मॉड्यूल प्रभावित हैं?

ये सुरक्षा चूक मुख्य रूप से जूम नोड सेटअप का उपयोग करने वाले संस्थानों को प्रभावित करती है। अगर आपका संगठन जूम नोड मीटिंग हाइब्रिड (ZMH) एमएमआर मॉड्यूल वर्जन 5.2.1716.0 से पहले का और जूम नोड मीटिंग कनेक्टर (MC) एमएमआर मॉड्यूल वर्जन 5.2.1716.0 से पहले के वर्जन्स का उपयोग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आप खतरे में हो।

ये भी पढ़े: OpenAI ला सकता है ‘ह्यूमन-ओनली’ सोशल नेटवर्क: Face ID से होगी पहचान, X और इंस्टाग्राम को मिलेगी कड़ी टक्कर

बचाव के लिए क्या करें?

जूम ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए पैच जारी कर दिए हैं। कंपनी और भारत सरकार दोनों ने आईटी एडमिनिस्ट्रेटर्स से आग्रह किया है कि वे बिना देरी किए अपने MMR (मल्टीमीडिया राउटर) मॉड्यूल को नवीनतम सुरक्षित वर्जन पर अपडेट करें। हालांकि ये आम मोबाइल एप यूजर्स के लिए सीधे तौर पर चिंता का विषय नहीं है, लेकिन कॉर्पोरेट नेटवर्क सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद संवेदनशील है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed