Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   xiaomi hyperos 4 update rollout eligible devices redmi poco list new features

Xiaomi HyperOS 4 अपडेट: 80 से ज्यादा फोन में मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, क्या आपका रेडमी-पोको फोन लिस्ट में है?

Thu, 05 Nov 2026 03:15 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

HyperOS 4 Android 17 Rollout Schedule: शाओमी ने अपने स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए HyperOS 4 का ग्लोबल स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इस नए सॉफ्टवेयर का अपडेट Xiaomi, Redmi और Poco ब्रांड के 80 से ज्यादा डिवाइस को मिलेगा।

विज्ञापन
xiaomi hyperos 4 update rollout eligible devices redmi poco list new features
HyperOS 4 अपडेट के साथ एंड्रॉयड 17 का अपडेट भी आ सकता है। - फोटो : Xiaomi

विस्तार

शाओमी (Xiaomi) यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS 4 का स्टेबल रोलआउट ऑफिशियली शुरू कर दिया है। रिपोर्टे के मुताबिक इस अपडेट के साथ शाओमी के एलिजिबल फोन्स को एंड्रॉयड 17 (Android 17) का भी अपडेट मिलेगा। नया सॉफ्टवेयर अपडेट शाओमी, रेडमी (Redmi) और पोको (Poco) ब्रांड के 80 से ज्यादा स्मार्टफोन और टैबलेट्स के लिए जारी किया जा रहा है। इस अपडेट के जरिए यूजर्स के डिवाइस में एक नया रीडिजाइन किया गया इंटरफेस, एआई (AI) की ताकत और बेहतरीन परफॉर्मेंस सुधार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


82 डिवाइसेस में आएगा HyperOS 4 का अपडेट
  • कंपनी ने मंगलवार को इस ग्लोबल रोलआउट की शुरुआत की है। कुल 82 डिवाइसेस को यह अपडेट दिसंबर 2026 तक तीन अलग-अलग फेज में दिया जाएगा। इस लिस्ट में नए फ्लैगशिप मॉडल्स के साथ-साथ पुराने डिवाइसेस भी शामिल हैं। पहले फेज में Xiaomi 17 और Xiaomi 15 सीरीज के स्मार्टफोन को अपडेट मिलेगा। इसके अलावा Redmi Note 17 और Note 15 सीरीज, Poco F8 और X8 लाइनअप के साथ Xiaomi Pad 8 टैबलेट भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
  • विज्ञापन
  • वहीं, दूसरे फेज में Xiaomi 15T सीरीज, Poco F7 और F9 फैमिली के डिवाइस को अपडेट मिलने की उम्मीद है। इस लिस्ट में Xiaomi Pad 7 सीरीज, Pad Mini और Redmi-Poco के कई टैबलेट भी शामिल हैं। तीसरे फेज में पुराने डिवाइस को अपडेट दिया जाएगा। इसमें Xiaomi 13 और 14 सीरीज, Xiaomi 13T लाइनअप, MIX Flip, Redmi Note 14 फैमिली और Poco F6 सीरीज शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • खास बात है कि 2023 में लॉन्च हुआ Xiaomi 13T भी इस अपडेट लिस्ट में शामिल है। ये उन यूजर्स के लिए राहत की बात है, जिन्हें लग रहा था कि उनका फोन अगला बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट पाने से चूक सकता है।
ध्यान देने वाली बात है कि ये अपडेट के तय शेड्यूल हैं; किसी डिवाइस में इंस्टॉलेशन की पक्की तारीख नहीं है। फोन के मॉडल और देश के हिसाब से अपडेट रिलीज करने की टाइमलाइन बदल सकती है।

HyperOS 4 में मिलेगा नया डिजाइन, एप भी होंगे तेज
  • HyperOS 4 में शाओमी ने 'सॉफ्ट लाइट ग्लास' डिजाइन पेश किया है। इसमें आपको ट्रांसलूसेंट इंटरफेस पैनल, रीडिजाइन नोटिफिकेशन पैनल, कस्टमाइजेबल लॉक स्क्रीन, बड़े क्लॉक विजेट्स और होम स्क्रीन के लेआउट में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। इसके अलावा, खासकर टैबलेट्स पर मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए फ्लोटिंग-विंडो सपोर्ट और एप ओरिएंटेशन को अपग्रेड किया गया है।
  • कंपनी ने परफॉर्मेंस में सुधार का भी दावा किया है। शाओमी की इंटरनल टेस्टिंग के मुताबिक, 9 घंटे इस्तेमाल के बाद 30 ऐप खोलने में HyperOS 3 पर 40.3 सेकंड लगते थे। वहीं HyperOS 4 में यही काम 36.8 सेकंड में पूरा होगा। कंपनी के अनुसार, यह करीब 8.7% का सुधार है।
  • HDR फोटो प्रोसेसिंग की स्पीड भी बेहतर होगी। शाओमी की टेस्टिंग में फोटो कैप्चर का समय 313.38 मिलीसेकंड से घटकर 240.16 मिलीसेकंड रह गया। यानी इसमें करीब 23.4% की कमी आई है।
  • हालांकि, ये आंकड़े कंपनी की अपनी टेस्टिंग पर आधारित हैं। अलग-अलग फोन के हार्डवेयर और इस्तेमाल के हिसाब से असल परफॉर्मेंस में अंतर हो सकता है।

और भी स्मार्ट हुआ शाओमी का एआई असिस्टेंट
इस अपडेट के साथ शाओमी अपने एआई विजन को एक कदम और आगे ले जा रहा है। इसमें Super XiaoAi 2.0 को शामिल किया गया है, जो कंपनी के MiMo लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर काम करता है।

अब आपका एआई असिस्टेंट फोटो लाइब्रेरी में सर्च करने, आपका शेड्यूल व्यवस्थित करने, स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल करने और फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले प्रोडक्ट्स को पहचानने जैसे काम आसानी से कर सकता है। प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए, संवेदनशील जानकारी को डिलीट या शेयर करने से पहले स्क्रीन पर कन्फर्मेशन प्रॉम्प्ट भी दिखाई देंगे। वहीं, इसका 'सुपर आइलैंड' फीचर अब 130 से ज्यादा सर्विसेज को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed