सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   How to Reduce AC Electricity Bill: Smart Tips Save Money and Prevent AC Blasts This Summer

AC चलाने के बावजूद आएगा कम बिजली बिल: बस अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स, ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी होगा खत्म

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 21 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Best AC Temperature for Saving Money: गर्मियों में एसी चलाना लोगों की मजबूरी बन जाती है, लेकिन जैसे ही एसी चलता है, बिजली के बिल की टेंशन और हालिया दिनों में बढ़ी एसी ब्लास्ट की खबरों ने लोगों को डरा दिया है। क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से एसी चलाना न सिर्फ आपकी जेब खाली करता है, बल्कि आपके घर की सुरक्षा के लिए भी खतरा है? इस रिपोर्ट में जानिए वो स्मार्ट तरीके, जिससे आजमाने के बाद आपकी बिल की टेंशन आधी हो सकती है...
 

How to Reduce AC Electricity Bill: Smart Tips Save Money and Prevent AC Blasts This Summer
ac service - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

गर्मियों के मौसम में एसी चलाते ही बिजली का भारी-भरकम बिल आने लगता है। जो जेब पर भारी तो पड़ता ही है, लेकिन बिना एसी के रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप न केवल अपना बिजली बिल आधा कर सकते हैं, बल्कि अपने एसी को सुरक्षित और ज्यादा पावरफुल भी बना सकते हैं? 
Trending Videos


24°C है मैजिक नंबर
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि 18°C पर एसी चलाने से कमरा जल्दी ठंडा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। एसी को 24–25°C पर सेट करना आदर्श माना जाता है। साथ ही इससे हर एक डिग्री तापमान बढ़ाने पर आप लगभग 6% से 10% बिजली बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंखे को न समझें बेकार
एसी के साथ हल्का पंखा चलाना हवा को पूरे कमरे में एकसमान फैलाने (Circulation) में मदद करता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा महसूस होता है और एसी के कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है।

एसी ब्लास्ट से सुरक्षा और मेंटेनेंस
एसी में आग लगने या ब्लास्ट होने का मुख्य कारण गंदे फिल्टर और ओवरहीटिंग माने जाते हैं। इसिलए समय-समय पर इसकी सफाई जरूरी है। इसके लिए:
  • सर्विसिंग: गर्मी शुरू होने से पहले प्रोफेशनल सर्विस जरूर कराएं। गंदी मशीन ज्यादा बिजली खींचती है और जल्दी गर्म होती है।
  • सॉकेट: एसी को हमेशा एक डेडिकेटेड पावर सॉकेट में ही लगाएं। एक्सटेंशन कॉर्ड के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है।
स्मार्ट मोड्स
एसी में भी दो तरह के माेड होते हैं, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं:
  • स्लीप मोड: रात में इसे ऑन कर दें। इसकी खासियह है कि यह धीरे-धीरे तापमान बढ़ाता है, ताकि आपको ठंड न लगे और बिजली भी बचे।
  • ड्राई मोड: उमस भरी गर्मी (Humidity) में यह मोड कम बिजली में बेहतर कूलिंग देता है।

गर्मी के रास्तों को ब्लॉक करें
अगर कमरे की खिड़कियों से धूप आ रही है, तो एसी कभी असर नहीं करेगा। भारी पर्दे इस्तेमाल करें और दरवाजों के नीचे के गैप को बंद करें, ठंडी हवा बाहर न भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed