सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Never Forget Your Password Again, This Golden Rule Makes Your Accounts Unhackable and Easy Remember tech news

अब पासवर्ड याद रखने का झंझट खत्म: इस आसान ट्रिक से सुरक्षित करें अपना अकाउंट, जानें क्या है Passphrase तकनीक

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 24 Feb 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Strong Password Tips: आज बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और ऑफिस वर्क सब कुछ डिजिटल हो चुका है, ऐसे में कमजोर पासवर्ड रखना अपने घर का दरवाजा खुला छोड़ने जैसा हो गया है, लेकिन अगर हम कठिन पासवर्ड रखते हैं, तो उन्हें अक्सर उसे भूल जाते हैं, लेकिन अब नहीं, क्योंकि एक्सपर्ट्स ने इसका हल निकाल लिया है। जानिए क्या... 
 

Never Forget Your Password Again, This Golden Rule Makes Your Accounts Unhackable and Easy Remember tech news
ऐसे सुरक्षित करें अपना पासवर्ड - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट जिस तरीके को सबसे प्रभावी मानते हैं, उसे पासफ्रेज विधि (Passphrase Method) या वाक्य-आधारित पासवर्ड (Sentence-Based Password) कहा जाता है। अक्सर लोग कठिन पासवर्ड बनाने के चक्कर में उसे भूल जाते हैं। जिसका आसान समाधान निकाल लिया गया है। इनका मानना है कि एक वाक्य चुनें। मान लीजिए आपका पसंदीदा वाक्य है कि मुझे हर सुबह 6 बजे चाय पसंद है।  अब इसे तोड़कर अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर मिलाएं। जैसे:
Trending Videos
  • शुरुआती अक्षर तकनीक: हर शब्द का पहला अक्षर लें (Mjhsm6bjeCphI)
  • मिश्रित तकनीक (जटिल): शब्दों और नंबरों को जोड़ें (Mujhe6BajeChai@PasandHai)
  • प्रो लेवल: स्पेशल कैरेक्टर्स के साथ (M@herSubah6BajeChaiPasandHai23)
इसका फायदा ये होगा कि आपको सिर्फ अपना वाक्य याद रखना है, पासवर्ड अपने आप याद आ जाएगा। लेकिन हैकर के लिए यह एक पहेली बन जाएगा और उसे तोड़ना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Lift: लोहे का डिब्बा या सिग्नल का दुश्मन? जानें लिफ्ट में घुसते ही क्यों डेड हो जाता है मोबाइल नेटवर्क

मजबूत पासवर्ड के  सुनहरे नियम
  • लंबा पासवर्ड: पासवर्ड कम से कम 12 से 16 अक्षरों का होना चाहिए।
  • वैरायटी: इसमें बड़े अक्षर (A), छोटे अक्षर (a), नंबर (0-9) और स्पेशल कैरेक्टर्स (@, # $) सब जरूर शामिल करें।
  • रिपीट: हर अकाउंट (बैंक, ईमेल, फेसबुक) के लिए अलग पासवर्ड रखें, क्योंकि एक लीक हुआ तो सब खतरे में पड़ जाएंगे। इसलिए हमेशा सारे अकाउंट्स के अलग-अलग रखें।
  • 2FA: टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) हमेशा चालू रखें। यह पासवर्ड के बाद सुरक्षा की दूसरी दीवार (ओटीपी) खड़ी कर देता है।
  • पासवर्ड मैनेजर का यूज: इतने सारे पासवर्ड याद नहीं रहते? तो LastPass या Bitwarden जैसे भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़े: Safety Tips: क्या आपका भी डेटा या पासवर्ड हुआ है लीक? हैकर्स से खुद को बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

कैसें फेल होंगे हैकर्स के टूल्स?
देखिए, हैकर्स अक्सर ऐसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं जो डिक्शनरी के सभी शब्दों और आम नंबरों को सेकंडों में ट्राई कर लेते हैं,  लेकिन जब आप एक पूरा वाक्य (Passphrase) इस्तेमाल करते हैं, तो संभावना बहुत कम या न के बराबर हो जाती है। इसे क्रैक करने में आधुनिक मशीनों को भी वर्षों लग सकते हैं।

और ध्यान देने वाली बातें:
ये तो रहे सुरक्षा के नियम, लेकिन इसके अलावा हमेशा ध्यान रखें कि अपना पासवर्ड कभी किसी से शेयर न करें।
  • पब्लिक वाई-फाई (जैसे रेलवे स्टेशन या कैफे) पर कभी बैंकिंग या सेंसिटिव अकाउंट न खोलें।
  • हर 3-6 महीने में अपने मुख्य पासवर्ड बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed