सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Nothing Phone (4a) Teased Ahead of March 5 Launch with New Glyph Bar Design

नथिंग ने साझा की Nothing Phone (4a) की झलक: डिजाइन में दिख रहे हैं बड़े बदलाव, 5 मार्च को लॉन्च हो रहा है फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Tue, 24 Feb 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Nothing Phone 4a: नथिंग ने 5 मार्च को होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले नथिंग फोन (4a) की पहली आधिकारिक झलक एक्स पर साझा कर दी है। फोन अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और अपडेटेड Glyph Bar के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर, 6.7-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा और 5,400mAh बैटरी मिल सकती है। भारत में इसकी कीमत 30,000 से 35,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

Nothing Phone (4a) Teased Ahead of March 5 Launch with New Glyph Bar Design
Nothing Phone 4(a) - फोटो : Nothing
विज्ञापन

विस्तार

मार्च में होने वाले लॉन्च इवेंट से ठीक पहले नथिंग फोन (4a) की पहली आधिकारिक झलक सामने आ गई है। कंपनी ने इस फोन की पहली साफ झलक सोशल मीडिया एक्स पर साझा की। कंपनी के जरिए इस फोन की लॉन्चिंग 5 मार्च को रखी गई है। टीजर से साफ मालूम पड़ता है कि फोन अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट और इंडस्ट्रियल डिजाइन को बरकरार रखेगा। नथिंग अपनी अलग और बोल्ड डिजाइन भाषा के लिए जानी जाती रही है। पारदर्शी बैक पैनल, यूनिक कैमरा लेआउट और ग्लिफ लाइटिंग इसे बाकी ब्रांड्स से अलग बनाती है। फोन (4a) के साथ कंपनी ने थोड़ा शांत और प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाई है।

Trending Videos

ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ नया Glyph Bar

टीजर में हमें नथिंग फोन (4a) का क्लीन व्हाइट रियर पैनल दिखाई देता है। इसमें नथिंग के जाने-पहचाने पारदर्शी एलिमेंट्स मौजूद हैं। इनसे अंदर के कुछ कंपोनेंट्स की झलक मिलती है। फोन में Glyph लाइटिंग सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। इस बार बैक पैनल के दाईं ओर एक नया Glyph Bar दिखाई देता है। इसमें ग्रे शेड्स वाली लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके साथ ही वो छोटा रेड डॉट भी मौजूद है जो नथिंग डिवाइसेज की पहचान बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई Glyph Bar पहले की तुलना में ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और मिनिमल लगती है। माना जा रहा है कि ये नोटिफिकेशन और अन्य अलर्ट्स के लिए बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकती है। कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो इस बार हॉरिजॉन्टल पिल-शेप बार में दिया गया है। इसमें दो लेंस साथ में हैं और तीसरा लेंस बाईं ओर अलग से प्लेस किया गया है। पूरा सेटअप मेटल फ्रेम में घिरा हुआ है जो इसे ज्यादा पॉलिश्ड लुक देता है। फोन के फ्लैट एज इसे मॉडर्न स्लैब डिजाइन देते हैं। 

पुराने मॉडल्स से कितना अलग?

अगर पिछले मॉडल्स से तुलना करें तो नथिंग फोन (3a) में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल एक सर्कुलर पिट के अंदर दिया गया था। जबकि नथिंग फोन (3a) प्रो में लेंस प्लेसमेंट थोड़ा असमान था। दोनों में तीन Glyph स्ट्रिप्स दी गई थीं। वहीं फ्लैगशिप नथिंग फोन (3) में लाइटिंग को टॉप कॉर्नर में कॉम्पैक्ट डॉट-मैट्रिक्स में समेट दिया गया था। नया फोन (4a) ज्यादा क्लीन और स्ट्रक्चर्ड नजर आता है।

इसका कैमरा डिजाइन शुरुआती तौर पर गूगल पिक्सेल ट्रेंड से प्रेरित लगता है। यही कैमरा डिजाइन अब वनप्लस 15 और रियलमी 16 प्रो जैसे फोन्स में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि ट्रांसपेरेंट बैक और Glyph लाइटिंग इसे बाकी फोन्स से अलग पहचान देते हैं। यह फोन पहले के नथिंग फोन (1) की तुलना में कम व्यस्त डिजाइन के साथ आ सकता है। टीजर में ब्लू और पिंक जैसे नए कलर विकल्प भी संकेतित किए गए हैं।

संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग फोन (4a) में ये फीचर्स मिल सकते हैं:

  • स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर
  • 6.7-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले
  • 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 5,400mAh बैटरी

अगर ये जानकारी सही साबित होती है तो यह अपग्रेड नथिंग फोन (3a) में दिए गए स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्लेटफॉर्म की तुलना सुधार होगा।

भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में इस फोन की कीमत 30,000 से 35,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि ग्लोबल स्तर पर कीमत बढ़ने की खबरें भी सामने आई हैं। भारत में इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।

मिड-रेंज सेगमेंट में डिजाइन बनेगा बड़ा हथियार?

मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट की बात करें तो नथिंग का डिजाइन कंपनी के लिए सबसे बड़ा अंतर पैदा करने वाला फैक्टर रहा है। जहां सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज और रेडमी नोट 15 प्रो जैसे प्रतिद्वंद्वी प्रीमियम फिनिश और स्लिम प्रोफाइल पर ध्यान देते हैं। वहीं नथिंग का ट्रांसपेरेंट लुक स्टोर शेल्फ और सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाता है। हालांकि सिर्फ डिजाइन से ही खरीद आकर्षित नहीं होते।
अगर फोन (4a) की कीमत ज्यादा हुई तो खरीदार बेहतर कैमरा, तेज चार्जिंग या बड़ी बैटरी वाले विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। जो यूजर्स अलग और यूनिक डिजाइन के साथ क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं, उनके लिए नथिंग फोन (4a) आकर्षक विकल्प बन सकता है। वहीं हार्डवेयर वैल्यू को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स अन्य ब्रांड्स की ओर रुख कर सकते हैं।

5 मार्च को होगा डेब्यू

नथिंग 5 मार्च को लंदन में अपने लॉन्च इवेंट में दो स्मार्टफोन्स पेश कर सकती है:

  • नथिंग फोन (4a)
  • नथिंग फोन (4a) प्रो

लॉन्च से ठीक पहले सामने आए इस डिजाइन से साफ है कि कंपनी इस बार बोल्ड एक्सपेरिमेंट की बजाय क्लीन, संतुलित और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली लुक पर दांव लगा रही है। अब देखना होगा कि 5 मार्च को फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत कितनी चर्चा बटोरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed