सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   iQOO 15R Launched in India with Snapdragon 8 Gen 5 and 7,600mAh Battery Under ₹50,000

iQOO 15R भारत में लॉन्च: 7,600mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिप और 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट का वादा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Tue, 24 Feb 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

iQOO 15R: चीन की स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹44,999 रखी गई है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7,600mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन खासतौर पर गेमर्स और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और 50,000 रुपये से कम बजट में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

iQOO 15R Launched in India with Snapdragon 8 Gen 5 and 7,600mAh Battery Under ₹50,000
iQOO15R 5G - फोटो : iQOO
विज्ञापन

विस्तार

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो 50 हजार रुपये से कम के बजट में फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस चाहते हैं। iQOO 15R की सीधी टक्कर बाजार में मौजूद वनप्लस 15R से मानी जा रही है क्योंकि दोनों की कीमत और कई स्पेसिफिकेशन काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। कंपनी ने इस डिवाइस के साथ लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी का वादा किया है। इससे यूजर्स को चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और पूरी स्पेसिफिकेशन...

Trending Videos

iQOO 15R की कीमत और उपलब्धता

iQOO 15R में यूजर्स को 3 वेरिएंट मिलते हैं। भारत में iQOO 15R के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है:

  • 8GB + 256GB - ₹44,999
  • 12GB + 256GB - ₹47,999
  • 12GB + 512GB - ₹52,999

यह स्मार्टफोन दो रंगों ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट में उपलब्ध है। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों के लिए बिक्री 2 मार्च से अमेजन और आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए 3 मार्च से सेल शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC और Axis Bank कार्ड यूजर्स को ₹4,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इससे यूजर्स के लिए बेस वेरिएंट की कीमत घटकर ₹41,999 हो जाएगी। ग्राहक इसे अमेजन, iQOO इंडिया स्टोर और वीवो के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्च ऑफर्स

अगर ग्राहक iQOO15R को खरीदना चाहते हैं तो वे HDFC और एक्सिस बैंक कार्ड/ईएमआई पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा विशेष प्री-बुक ऑफर में ₹1,899 की कीमत वाले iQOO TWS 1e ईयरबड्स मुफ्त मिल रहे हैं। 

डिस्प्ले और डिजाइन

iQOO 15R का डिजाइन मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। फोन में 6.59 इंच की 1.5K (1260 x 2750 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के मुख्य फीचर्स की बात करें तो:

  • पंच-होल डिजाइन और पतले बेजल्स
  • डुअल स्टीरियो स्पीकर
  • 120Hz रिफ्रेश रेट (गेमिंग के दौरान 144Hz सपोर्ट)
  • 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस
  • HDR10+ सपोर्ट
  • 4,320Hz PWM डिमिंग

फोन की मोटाई 7.90mm है और इसका वजन 202 ग्राम है। इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यही चिपसेट वनप्लस 15 में भी इस्तेमाल किया गया है जिससे इस फोन की कड़ी टक्कर है। इसके साथ ही आपको इस फोन में मिलता है:

  • 12GB तक LPDDR5x रैम
  • 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज
  • Adreno 826 GPU
  • फोन एंड्रॉयड 16
  • ओरिजिन ओएस 6
  • 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम 
  • नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप
  • सुपरकंप्यूटिंग चिप Q2

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन गेमर्स और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:

  • 50MP सोनी LYT-700V प्राइमरी सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर के साथ)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 32MP फ्रंट कैमरा 

हार्डवेयर अच्छा है लेकिन इस सेगमेंट में कुछ फोन ट्रिपल कैमरा और टेलीफोटो लेंस भी देते हैं। जैसे वीवो V70 और ओप्पो रेनो 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

iQOO 15R में बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी मानी जा रही है।

  • 7,600mAh
  • 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट
  • नॉर्मल यूजेज में एक दिन से ज्यादा का बैकअप
  • गेमिंग करते समय हीट कम रखने के लिए बायपास चार्जिंग सपोर्ट

अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान रहते हैं तो ये फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी बड़ी बैटरी के साथ फोन के अच्छे बैकअप का दावा कर रहा है।

सॉफ्टवेयर और एआई फीचर्स

फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजिन ओएस 6 पर चलता है। इसमें कई एआई फीचर्स दिए गए हैं जैसे:

  • रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन
  • गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन
  • सर्कल टू सर्च
  • फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना
  • रिफ्लेक्शन हटाना
  • एआई इमेज जनरेशन

कंपनी चार बड़े ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

  • 5G और 4G LTE
  • वाई-फाई 7
  • ब्लूटूथ 6
  • जीपीएस
  • यूएसबी टाइप-सी पोर्ट

क्या यह खरीदने लायक है?

iQOO 15R उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं। 4 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी इसे काफी लंबे समय तक अपडेटेड रखेगी। अगर आप 50 हजार रुपये के बजट में एक पावरफुल और गेमिंग-फ्रेंडली स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो iQOO 15R एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन का AnTuTu स्कोर 35.8 लाख से ज्यादा है। 

वहीं अगर आपकी पहली प्राथमिकता कैमरा है तो ये फोन आपके लिए नहीं है। कैमरे के लिए इस बजट में वीवो V70 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खासकर तब जब आप पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और सेल्फी के शौकीन हैं। इसमें कैमरे के लिए Zeiss के साथ साझेदारी की गई है जो इसकी इमेज प्रोसेसिंग और कलर साइंस को फ्लैगशिप जैसा अहसास देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed