{"_id":"699c04dba0e9f4bf230b00b4","slug":"upcoming-smartphones-launch-this-week-samsung-galaxy-s26-xiaomi-17-series-iqoo-15r-2026-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Smartphones: Samsung Galaxy S26 Series से लेकर iQOO 15R तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 दमदार स्मार्टफोन्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Upcoming Smartphones: Samsung Galaxy S26 Series से लेकर iQOO 15R तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 दमदार स्मार्टफोन्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:12 PM IST
सार
Upcoming smartphones February 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। इस हफ्ते बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक चार बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और एडवांस कैमरा फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 स्मार्टफोन
- फोटो : iQOO
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए। इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि 4 नए स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने वाले हैं। इनमें बजट और मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप लेवल के स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए जानते हैं अगले हफ्ते कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।
Trending Videos
AI+ Pulse 2
- फोटो : AI+
1. Ai+ Pulse 2
लॉन्च डेट: 24 फरवरी, 2026
सबसे पहले बात करें Ai+ Pulse 2 की, जिसे 24 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6,999 रहने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S26 Series
- फोटो : Samsung
2. Samsung Galaxy S26 Series
लॉन्च डेट: 25 फरवरी, 2026
प्रीमियम सेगमेंट में Samsung Galaxy S26 Series 25 फरवरी 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होगी। इस सीरीज में S26, S26+ और S26 Ultra शामिल होंगे। ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जबकि कुछ रीजन में Exynos 2600 वेरिएंट आ सकता है।
Ultra मॉडल में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ नया “Privacy Display” फीचर दिया जा सकता है, जो साइड से स्क्रीन देखने की कोशिश करने वालों से प्राइवेसी सुरक्षित रखेगा। कैमरा सेगमेंट में 200MP का मेन सेंसर और बेहतर AI आधारित ‘नाइटोग्राफी’ फीचर मिल सकता है। यह सीरीज Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगी। Samsung Galaxy S26 Series की शुरुआती कीमत ₹84,999 के आसपास होने की उम्मीद है।

Xiaomi 17 Series
- फोटो : xiaomi
3. Xiaomi 17 Series
लॉन्च डेट: 28 फरवरी, 2026
शाओमी इस बार Leica के साथ अपनी साझेदारी और बैटरी लाइफ को एक अलग लेवल पर ले जा रहा है। इस सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। सबसे खास बात 7,000mAh तक की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो इसे लंबी बैटरी लाइफ वाला फ्लैगशिप बना सकती है।
Leica के साथ साझेदारी में तैयार कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि Ultra मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए जाने की संभावना है। यह फोन HyperOS 3.0 पर चलेगा। Xiaomi 17 Series की शुरुआती कीमत ₹69,999 हो सकती है।

iQOO 15R
- फोटो : iQOO
4. iQOO 15R
लॉन्च डेट: 24 फरवरी, 2026
iQOO हमेशा से सुपर फास्च गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है और 15R भी कुछ ऐसा ही है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ खास Q2 गेमिंग चिप दी जाएगी, जो स्मूद और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग अनुभव देगी। फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,600mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट मिल सकता है। इसकी संभावित कीमत करीब ₹45,999 हो सकती है।