सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Samsung galaxy s26 ultra privacy display feature secure privacy in public places how it works

Privacy Display: फोन में ताक-झांक करने वालों को कुछ नहीं दिखेगा, Galaxy S26 Ultra में आ सकता है ये खास फीचर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

साउथ कोरियन स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग अपने नई Galaxy S26 Series को 25 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के टॉप मॉडल Galaxy S26 Ultra में मिलने वाले ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ नाम का एक एडवांस फीचर की खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं क्या है ये फीचर और इसका काम क्या है...

Samsung galaxy s26 ultra privacy display feature secure privacy in public places how it works
Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है शानदार प्राइवेसी फीचर - फोटो : X- @KaroulSahil
विज्ञापन

विस्तार

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग जल्द ही नया Galaxy S26 Series लॉन्च करने वाली है। इस डिवाइस का ग्लोबल लॉन्च 25 फरवरी को होने वाला है। Galaxy S26 Series में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन शामिल होंगे।
Trending Videos


हालांकि लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। कंपनी ने Galaxy S26 के साथ इस बार एक ऐसा एडवांस फीचर पेश किया है जो मेट्रो या बस में सफर करते समय आपकी प्राइवेसी बढ़ा देगा। आइए जानते हैं क्या है वह फीचर।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन में मिलेगा प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
अक्सर बस या मेट्रो में सफर करते समय अगल-बगल बैठे लोग आपके फोन में ताक-झांक करते हैं। सफर के दौरान फोन को छिपाकर इस्तेमाल करना भी मुमकिन नहीं होता। इससे आपकी प्राइवेसी कंप्रोमाइज हो जाती है। लेकिन सैमसंग ने यूजर्स की इसी दिक्कत को समझते हुए Galaxy S26 Ultra के साथ पहली बार 'प्राइवेसी डिस्प्ले' नाम का फीचर पेश करने जा रही है।

कैसे काम करता है यह फीचर?
प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को ऑन करते ही फोन का डिस्प्ले आपके अगल-बगल बैठे लोगों को दिखना बंद हो जाता है। यह फीचर ऑन रहने पर तिरछे एंगल से फोन के डिस्प्ले को देखने पर वह ब्लैक नजर आता है और कुछ भी साफ नहीं दिखाई देता। लेकिन यूजर को डिस्प्ले में सबकुछ साफ नजर आता है। इससे आप निश्चिंत होकर मेट्रो-बस जैसी जगहों पर भी स्मार्टफोन को यूज कर पाएंगे।
 

Galaxy S26 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
लीक्स के मुताबिक, फोन में 6.9 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाने की उम्मीद है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है, साथ ही 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। बैटरी 5000mAh की हो सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

मिलेगा 200MP का दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में Galaxy S26 Ultra को बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। लीक के अनुसार इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सैमसंग इस बार इमेज प्रोसेसिंग और जूम क्वालिटी पर खास फोकस कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed