सब्सक्राइब करें

Google Pixel 10a vs Vivo V70: 50,000 रुपये में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 11:30 AM IST
सार

Google Pixel 10a Vs Vivo V70 Comparison: अगर आप 2026 में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Google Pixel 10a और Vivo V70 आपके लिए मजबूत विकल्प हैं। दोनों में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन टारगेट यूजर्स अलग हैं। आइए जानते हैं किसे खरीदना रहेगा बेहतर फैसला।

विज्ञापन
google pixel 10a vs vivo v70 price specs comparison tech news hindi
Pixel 10a Vs Vivo V70 - फोटो : Google/Vivo
स्मार्टफोन की दुनिया में 2026 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है। एक तरफ गूगल अपनी स्मार्ट एआई तकनीक के साथ Pixel 10a लेकर आया है, तो दूसरी तरफ Vivo ने अपने Vivo V70 में बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी का तड़का लगाया है। दोनों ही फोन प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं, लेकिन इनकी खूबियां एक-दूसरे से काफी अलग हैं। अगर आप इनमें से किसी भी फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले इनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जान लें।


Google Pixel 10a Vs Vivo V70: डिजाइन और डिस्प्ले
Google Pixel 10a अपने क्लासिक और सादगी भरे डिजाइन के साथ आता है। इसमें मैट फिनिश बैक, सैटिन एल्युमिनियम फ्रेम और स्मूद कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड है और IP68 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित है। इसमें 6.3 इंच की Actua pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

वहीं Vivo V70 ज्यादा आकर्षक डिजाइन और ग्लास बैक के साथ आता है। इसमें Passion Red और Lemon Yellow जैसे कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। यह IP68 और IP69 दोनों रेटिंग के साथ बेहतर वॉटर-रेजिस्टेंस देता है। इसमें 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। मीडिया देखने के शौकीनों के लिए Vivo की स्क्रीन ज्यादा शानदार अनुभव देती है।
Trending Videos
google pixel 10a vs vivo v70 price specs comparison tech news hindi
Google Pixel 10a - फोटो : Google
Google Pixel 10a Vs Vivo V70: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Pixel 10a में Google का Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी गई है। यह फोन Gemini Nano, Gemini Live और Circle to Search जैसे एडवांस AI फीचर्स सपोर्ट करता है। इस फोन में Android 16 ओएस मिलता है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

दूसरी तरफ Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) चिपसेट मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी पावरफुल है। यह OriginOS 6 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है और 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन सपोर्ट करता है। हालांकि AI और लॉन्ग-टर्म अपडेट के मामले में Pixel की बढ़त साफ दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
google pixel 10a vs vivo v70 price specs comparison tech news hindi
Vivo V70 - फोटो : Vivo
Google Pixel 10a Vs Vivo V70: कैमरा
Pixel 10a में 48MP मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा है। Google के Magic Eraser, Best Take, Auto Frame और Super Res Zoom जैसे AI टूल्स फोटोग्राफी को आसान बनाते हैं।

वहीं Vivo V70 में ZEISS ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP OIS मेन सेंसर, 50MP सुपर टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। इसके अलावा 50MP ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा भी है, जो फ्रंट कैमरा के मामले में Pixel से कहीं आगे है। 

अगर आपको पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी पसंद है, तो Vivo ज्यादा वर्सेटाइल साबित हो सकता है। लेकिन आसान पॉइंट-एंड-शूट के लिए Pixel भरोसेमंद है।
google pixel 10a vs vivo v70 price specs comparison tech news hindi
Google Pixel 10a - फोटो : Google
Google Pixel 10a Vs Vivo V70: बैटरी और स्टोरेज
दोनों फोन भारत में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं। Vivo में 12GB RAM का विकल्प भी मिलता है। बैटरी की बात करें तो Vivo V70 में 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है। Pixel 10a में 5,100mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग के मामले में Vivo साफ तौर पर आगे है।

Google Pixel 10a Vs Vivo V70: कीमत
Pixel 10a (8GB + 256GB): ₹49,999

Vivo V70 (8GB + 256GB): ₹45,999

Vivo V70 (12GB + 256GB): ₹49,999
विज्ञापन
google pixel 10a vs vivo v70 price specs comparison tech news hindi
Vivo V70 Series - फोटो : Vivo
फैसला: कौन है बेहतर?
अगर आपकी प्राथमिकता दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और वर्सेटाइल कैमरा है, तो Vivo V70 ज्यादा वैल्यू देता है। लेकिन अगर आप कॉम्पैक्ट डिजाइन, एडवांस AI फीचर्स और 7 साल तक टेंशन फ्री अपडेट चाहते हैं, तो Pixel 10a समझदारी भरा विकल्प है। 50,000 रुपये से कम बजट में कुल मिलाकर Vivo V70 ज्यादा पावर-पैक्ड पैकेज साबित होता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed