फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   watch live tv channels free on famelack without recharge ott subscription

न कोई रिचार्ज, न सब्सक्रिप्शन: बस एक क्लिक में देखें दुनिया के 1000+ चैनल, जान लें टीवी देखने का फ्री जुगाड़

Fri, 18 Sep 2026 03:42 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

How To Watch TV For Free: टीवी देखने के लिए अब महंगे रिचार्ज या ओटीटी सब्सक्रिप्शन की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फ्री प्लेटफॉर्म के बारे में बता रहे हैं जहां आप बिना एक पैसा खर्च किए कई भाषाओं में सैकड़ों चैनल देखने का लुत्फ उठा हैं। 

विज्ञापन
watch live tv channels free on famelack without recharge ott subscription
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

आज के समय में टीवी देखना काफी महंगा हो गया है। डिश टीवी के भारी-भरकम रिचार्ज और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के महंगे सब्सक्रिप्शन ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप बिना एक भी रुपया खर्च किए टीवी का मजा ले सकते हैं, तो शायद आपको तुरंत यकीन न हो। 
विज्ञापन


इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं जो आपको बिना किसी एंटीना या केबल कनेक्शन के दुनिया भर के टीवी चैनल्स बिल्कुल मुफ्त में देखने की आजादी देते हैं। खास बात ये है कि आप इसमें 100 से ज्यादा चैनल बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही प्लेटफॉर्म्स के बारे में...
विज्ञापन


1. फेमलैक (Famelack)
फेमलैक एक वेब-बेस्ड लाइव टीवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो ग्लोबल स्तर पर मौजूद सभी फ्री-टू-एयर टीवी चैनल्स को एक जगह समेट कर आपके सामने लाती है। इस प्लेटफॉर्म पर 130 से ज्यादा देशों के 1000 से अधिक चैनल्स को लाइव देखा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए न तो कोई सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है और न ही अकाउंट बनाकर लॉगिन करने का कोई झंझट पालना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेमलैक कोई पायरेटेड सर्वर नहीं है और न ही किसी तरह की वीडियो फाइल को अपने पास स्टोर करता है, बल्कि यह सिर्फ बिखरे हुए लिंक्स को एक जगह व्यवस्थित करता है।

2.VETO (वीटो)
यह एक 100% फ्री ओटीटी ऐप है, जहां आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के लाइव टीवी, न्यूज, फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। इसमें 12 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 60 से अधिक लाइव टीवी चैनल उपलब्ध हैं।

3. NeoTV+
यह एंड्रॉइड डिवाइस के लिए एक शानदार मुफ़्त ऐप है, जो 250 से ज्यादा लाइव चैनल ऑफर करता है। यहां आप न्यूज, स्पोर्ट्स, फिल्में, वाइल्डलाइफ और बच्चों के चैनल्स बिना किसी साइन-अप या सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं।

4. TV One
यह ऐप 45 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और लाइव टीवी स्ट्रीम्स को एक जगह लाता है। इसमें आप लाइव स्पोर्ट्स (जैसे क्रिकेट), ब्रेकिंग न्यूज़ और रीजनल (क्षेत्रीय) चैनल्स फ्री में HD क्वालिटी में स्ट्रीम कर सकते हैं।


5. YuppTV
YuppTV पर आप 250 से भी अधिक भारतीय लाइव टीवी चैनल फ्री में देख सकते हैं। इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, पंजाबी, मराठी और बंगाली सहित कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के न्यूज, मनोरंजन, और आध्यात्मिक चैनल शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ विदेशों (जैसे अमेरिका, मिडिल ईस्ट आदि) में रहने वाले भारतीयों के बीच बहुत मशहूर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed