सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   How To Check House Is Earthquake-Resistant Or Not

Earthquake: आपका घर भूकंपरोधी है या नहीं? इस तरह करें पता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Earthquake building evacuation: भूकंप के दौरान सबसे ज्यादा खतरा कमजोर इमारतों को होता है। इस कारण यह जानना जरूरी है कि आपका घर भूकंप के झटकों को सहने के लिए तैयार है या नहीं। 

How To Check House Is Earthquake-Resistant Or Not
How to check house is earthquake resistance or not - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं बिना चेतावनी के आ सकती हैं। इस कारण कई लोगों का सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि जिस घर में हम रह रहे हैं, वह भूकंप के तेज झटकों को झेलने के लिए कितना सुरक्षित है। क्या तेज भूकंप के झटकों का घर के ऊपर विनाशकारी असर तो नहीं पड़ेगा। भारत के कई हिस्से भूकंप संभावित क्षेत्रों में आते हैं। इस कारण आपको घर की मजबूती की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने घर की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त होना चाहते हैं, तो कुछ चीजों की जांच करके इसकी भूकंप सहने की क्षमता का अंदाजा लगा सकते हैं।

कैसे पता करें घर भूकंपरोधी है या नहीं?

  • अगर आपका घर हाल के वर्षों में बना है, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि उसका निर्माण राष्ट्रीय और स्थानीय भवन मानकों के अनुरूप हुआ है या नहीं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • निर्माण से जुड़े दस्तावेज, स्वीकृत नक्शे और तकनीकी प्रमाणपत्र इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान करने का काम कर सकते हैं।
  • घर का डिजाइन तैयार करने वाले आर्किटेक्ट से आप यह जानकारी ले सकते हैं।
  • उससे आप यह भी पता कर सकते हैं कि घर का निर्माण भूकंप सुरक्षा से जुड़े मानकों को ध्यान में रखकर किया गया है या नहीं।

नई इमारत की भूकंप सुरक्षा कैसे परखें?

  • नई इमारतों में कॉलम, बीम, नींव और स्टील रिइन्फोर्समेंट की गुणवत्ता एक विशेष महत्व रखती है।
  • अगर आपके पास निर्माण से संबंधित तकनीकी रिपोर्ट है, तो उसमें आप संरचनात्मक सुरक्षा संबंधी डिटेल्स को देख सकते हैं।
  • कई परियोजनाओं में इंजीनियर सुरक्षा को लेकर किन चीजों का अनुपालन किया गया है, उसके संबंध में प्रमाण भी जारी करते हैं।
  • इनकी मदद से आप घर की मजबूती का पता कर सकते हैं।

पुराने मकान की भूकंप सुरक्षा का सही अनुमान कैसे लगाएं?

  • अगर आपका मकान काफी पुराना हो गया है, तो इस स्थिति में केवल बाहरी स्थिति देखकर आप उसकी सुरक्षा का सही अनुमान नहीं लगा सकते हैं।
  • समय के साथ दीवारों में दरारें, नींव की कमजोरी, नमी या जंग जैसी समस्याएं भवन की क्षमता को प्रभावित करने का काम करती हैं।
  • इस तरह की स्थिति में आपको किसी योग्य स्ट्रक्चरल इंजीनियर द्वारा घर का विस्तृत निरीक्षण कराना चाहिए।

भूकंप सुरक्षा में लापरवाही क्यों है खतरनाक?

  • इस बात का ध्यान रखें कि भूकंप सुरक्षा को लेकर लापरवाही भविष्य में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।
  • अगर आपको भवन की मजबूती को लेकर किसी प्रकार की शंका है, तो समय रहते तकनीकी मूल्यांकन कराना जरूरी है।
  • अगर जरूरी है तो आप संरचनात्मक सुधार भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed