{"_id":"6a25555c695ace488108a619","slug":"how-to-keep-snakes-and-scorpions-away-from-house-this-monsoon-know-simple-home-safety-tips-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Home Safety Tips: बारसात के सीजन में सांप-बिच्छू घर में नहीं आएंगे! बस कर लें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Home Safety Tips: बारसात के सीजन में सांप-बिच्छू घर में नहीं आएंगे! बस कर लें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
बारिश के मौसम में सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव घरों की ओर रुख कर सकते हैं। कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप अपने घर और परिवार को इनसे सुरक्षित रख सकते हैं।
How To Keep Snakes And Scorpions Away From House
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मानसून का मौसम गर्मी से राहत लेकर आता है। वहीं बरसात के इस सीजन में कई तरह की समस्याएं भी होती हैं। बारिश शुरू होते ही सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव अपने बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि जलभराव और नमी बढ़ने के कारण ये जीव सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, स्टोर रूम, बगीचों और आसपास की खाली जगहों में पहुंच जाते हैं। हालांकि, आप बरसात के दौरान थोड़ी सी सावधानी अपनाकर इन खतरनाक जीवों को अपने घर से दूर रख सकते हैं।
घर के आसपास सफाई कैसी रखें ताकि सांप-बिच्छू न आएं?
- आपको सबसे पहले घर के आसपास जमा होने वाले कचरे, सूखी लकड़ियों, ईंटों के ढेर और झाड़ियों को साफ करना चाहिए।
- इन जगहों पर सांप और बिच्छुओं के छिपे होने की संभावना ज्यादा होती है।
- अगर घर के आसपास घास अधिक बढ़ गई है तो उसे नियमित रूप से कटवाते रहें।
- साफ-सुथरी जगह होने पर इन जीवों के ठहरने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की दरारें और गैप बंद करना क्यों जरूरी है?
- इसके अलावा आपको घर की दीवारों, खिड़कियों, दरवाजों और फर्श में मौजूद दरारों की जांच करनी चाहिए।
- छोटी-छोटी दरारें भी सांप और बिच्छुओं के प्रवेश का रास्ता बन सकती हैं।
- अगर कहीं पर गैप दिखाई दे रहा है, तो वहां तुरंत सीमेंट, सीलेंट या अन्य उपयुक्त सामग्री से उसको बंद करें।
बरसात में घर के अंदर नमी और अंधेरा करें कम
- आपको बरसात के दिनों में घर के अंदर नमी और अंधेरे को कम रखना चाहिए।
- स्टोर रूम, बेसमेंट और कम इस्तेमाल होने वाले कमरों में नियमित सफाई करनी जरूरी है।
- जूते, कपड़े या अन्य सामान लंबे समय तक एक ही जगह रखने की गलती न करें।
- इनमें ये जीव छिपने की जगह बना सकते हैं।
- किसी भी वस्तु को इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक बार अच्छे से जांच जरूर करें।
घर में जहरीला सांप दिखे तो क्या करें और क्या न करें?
- अगर आपके घर में जहरीले सांप दिखाई देते हैं, तो उन्हें खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें।
- इस तरह की स्थिति में आपको स्थानीय वन विभाग, पशु बचाव दल या प्रशिक्षित विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए। यह सुरक्षित होता है।
- बरसात के मौसम में सतर्कता और नियमित रखरखाव करने से घर और परिवार को इन खतरनाक जीवों से आप सुरक्षित रख सकते हैं।