फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   New Electricity Connection Apply Online Using Aadhaar Card Know the Complete Process

Electricity Connection: नया बिजली कनेक्शन चाहिए? आधार कार्ड से घर बैठे करें आवेदन, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

Thu, 30 Jul 2026 09:41 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 30 Jul 2026 09:41 AM IST
सार

New Electricity Connection: अगर आप नया घर बना रहे हैं या हाल ही में नए मकान में शिफ्ट हुए हैं, तो अब बिजली कनेक्शन के लिए बार-बार ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। कई राज्यों में बिजली वितरण कंपनियां आधार आधारित ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दे रही हैं। जानिए आवेदन का तरीका, जरूरी दस्तावेज, प्रोसेस और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
 

विज्ञापन
New Electricity Connection Apply Online Using Aadhaar Card Know the Complete Process
कैसे लें नया बिजली कनेक्शन? - फोटो : AI

विस्तार

नया घर बनने या नए मकान में शिफ्ट होने के बाद सबसे पहले जिन जरूरी सुविधाओं की जरूरत पड़ती है, उनमें बिजली कनेक्शन सबसे अहम होता है। पहले इसके लिए बिजली विभाग के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब तकनीक ने इस प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। देश के कई राज्यों में बिजली वितरण कंपनियां आधार आधारित ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दे रही हैं, जिससे लोग घर बैठे ही नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


कैसे लें नया बिजली कनेक्शन?
अगर आप भी नया बिजली कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले अपने राज्य की बिजली वितरण कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या उसके मोबाइल ऐप पर जाएं। वहां 'नया बिजली कनेक्शन' या 'Apply for New Electricity Connection' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
विज्ञापन


अपने दस्तावेजों को रखें तैयार
आधार कार्ड का उपयोग इस प्रक्रिया में पहचान और पते के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है। हालांकि, केवल आधार कार्ड के आधार पर बिजली कनेक्शन जारी नहीं किया जाता। बिजली वितरण कंपनी अपने नियम के अनुसार और जरूरी दस्तावेज भी मांग सकती है। आवेदन के दौरान आमतौर पर आधार कार्ड, पते का प्रमाण, मकान के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी करती है जांच
फॉर्म जमा होने के बाद बिजली वितरण कंपनी आवेदन की जांच करती है। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी साइट का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने और निर्धारित शुल्क जमा होने के बाद नया बिजली कनेक्शन जारी कर दिया जाता है।


आवेदन मिलने में कितना समय लगता है?
कनेक्शन मिलने में कितना समय लगेगा, यह संबंधित राज्य और बिजली वितरण कंपनी के नियमों पर निर्भर करता है। कई जगहों पर सामान्य घरेलू बिजली कनेक्शन कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाता है, जबकि कुछ मामलों में तकनीकी कारणों की वजह से प्रक्रिया में ज्यादा समय लग सकता है। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदक को एक आवेदन संख्या दी जाती है। इसी नंबर की मदद से बिजली कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करते समय यह कंफर्म करें कि वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो। साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स साफ और सही तरीके से अपलोड करें। गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज आवेदन रद्द होने या प्रक्रिया में देरी का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed