Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Pension Scheme for Farmers How to Apply Online for PM Kisan Mandhan Yojana Registration Process
{"_id":"68c02472cf72b6fafa0bace2","slug":"pension-scheme-for-farmers-how-to-apply-online-for-pm-kisan-mandhan-yojana-registration-process-2025-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Utility News: इस योजना में किसानों को मिलती है 3000 पेंशन, जानिए कैसे करते हैं आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Utility News: इस योजना में किसानों को मिलती है 3000 पेंशन, जानिए कैसे करते हैं आवेदन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:28 PM IST
सार
PM Kisan Mandhan Yojana: केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाएं चला रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस योजना में किसानों को मिलती है 3000 पेंशन
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Mandhan Yojana: केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाएं चला रही हैं। देश में ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो उम्र के शुरुआती दौर में तो खेती किसानी करके अपनी आजीविका चला लेते हैं। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं होता है।
गरीब किसानों की इसी समस्या को देखते हुए और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार एक शानदार योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम पीएम किसान मानधन योजना है। पीएम किसान मानधन योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कई किसान आवेदन कर रहे हैं। हम आपको इस खबर में विस्तार से बताते हैं...
2 of 6
इस योजना में किसानों को मिलती है 3000 पेंशन
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर योगदान राशि को तय किया जाता है।
3 of 6
इस योजना में किसानों को मिलती है 3000 पेंशन
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये पीएम किसान मानधन योजना में निवेश करना होगा। यह निवेश आपको पूरे 60 साल की उम्र होने तक करना होगा। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी।
इस योजना में किसानों को मिलती है 3000 पेंशन
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप पीएम किसान मानधन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में किसानों को मिलती है 3000 पेंशन
- फोटो : Adobe Stock
वे किसान जिनके पास दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि है वे इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा ईएसआईसी और ईपीएफओ का लाभ लेने वाले किसानों को भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।