{"_id":"6aa8822ad48d57a07305fd17","slug":"lashkar-ogw-network-busted-in-rajouri-three-accomplices-arrested-here-is-how-they-were-aiding-terrorists-in-ja-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: राजोरी में लश्कर के ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का खुलासा, तीन मददगार गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे आतंकियों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: राजोरी में लश्कर के ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का खुलासा, तीन मददगार गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे आतंकियों की मदद
Tue, 15 Sep 2026 05:04 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, श्रीनगर/ राजोरी
अमर उजाला संवाद, श्रीनगर/ राजोरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:04 AM IST
सार
पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजोरी पुलिस ने सोमवार देर रात लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजोरी पुलिस ने सोमवार देर रात लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में जाकिर हुसैन व मोहम्मद आजम निवासी कोटचरवाल और मोहम्मद मुश्ताक निवासी उधन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ और जांच में सामने आया है कि वे पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता, सुरक्षित आवाजाही और जमीनी स्तर पर मदद उपलब्ध करवाते थे। आरोपियों ने आतंकियों के लिए गाइड की भूमिका निभाई और उनके समूहों को पीर पंजाल क्षेत्र से कश्मीर घाटी की ओर ले जाने में मदद की।
विज्ञापन
अब आरोपियों के उन आतंकियों से संपर्क की भी पड़ताल की जा रही है, जो हाल में हुए टारगेट किलिंग में भी शामिल रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे। जांच के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर आईईडी भी बरामद की गई।
विज्ञापन