{"_id":"69d7dd10738fa1f467083349","slug":"a-two-lane-bridge-will-be-constructed-at-the-railway-crossing-providing-relief-from-traffic-congestion-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-146852-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा टू लेन पुल, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा टू लेन पुल, जाम से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मौजूदा ओवरब्रिज के समानांतर एक नया टू-लेन ओवरब्रिज बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह पुल हलकारा का पुरवा के पास प्रस्तावित है। जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। निर्माण के लिए शासन स्तर से 76 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं, जिससे परियोजना को जल्द गति मिलने की उम्मीद है।
आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) 108 ए पर 608 मीटर लंबे मौजूदा पुल के सामानांतर एक नए टू लेन ओवरब्रिज निर्माण की योजना को हरी झंडी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, नए ओवरब्रिज की लंबाई भी 650 मीटर ही होगी। इस पुल के निर्माण से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की राह सुगम हो जाएगी। हाईवे होते हुए इस पुल के माध्यम से श्रद्धालु मात्र तीन किलोमीटर की दूरी तय कर राम मंदिर पहुंच सकेंगे। अयोध्या में होने वाले वाले मेलों के दौरान यह पुल अहम भूमिका निभाएगा। इस पुल के जरिये श्रद्धालु आसानी से हाईवे तक पहुंच सकेंगे। स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इसी ओवरब्रिज से महज 100 मीटर की दूरी पर परिक्रमा मार्ग पर बने फोरलेन ओवरब्रिज की टू लेन पर संचालन शुरू कर दिया गया है। शेष टू लेन पर इसी माह के अंत तक संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे रेलवे क्राॅसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। पहले यहां लंबा जाम लगता था।
स्पष्ट हो पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था
- स्थानीय निवासी अजय यादव का कहना है कि अगर नया पुल बनता है तो जाम की समस्या जरूर कम होगी, लेकिन जिन लोगों के मकान टूटेंगे, उनके पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। दुकानदार जेके सैनी ने बताया कि जो उजड़ेंगे उनके पुनर्वास की क्या योजना है यह शासन-प्रशासन को पहले ही सार्वजनिक करना चाहिए। विकास होना चाहिए, लेकिन स्थानीय लोगों के हितों की भी अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
वर्जन
- परियोजना के लिए धन स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही सर्वे कार्य शुरू कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिग्रहण की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। हमारी प्राथमिकता है कि निर्माण कार्य तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा हो। टू लेन पुल बनने से श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या की राह सुगम हो जाएगी।- रोहित अग्रवाल, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम
Trending Videos