{"_id":"6a5cf7075b5f7b9209092f1b","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-154273-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
Sun, 19 Jul 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुजागंज। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के महंगू का पुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतका की पहचान राधा (26) के रूप में हुई है। वह शिव प्रताप यादव की पत्नी थी। उसकी शादी तीन वर्ष पहले गोंडा जिले के सखीपुर माझा से हुई थी। राधा अपने पीछे डेढ़ वर्ष की बेटी तन्नू और मात्र 28 दिन के एक बच्चे को छोड़ गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शिव प्रताप यादव के भाई अमर यादव ने बताया कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह यादव ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।