{"_id":"69c7ceb5eabe57b37807d147","slug":"took-750-lakh-under-the-pretext-of-arranging-land-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1665207-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जमीन दिलाने के नाम पर लिए थे 7.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जमीन दिलाने के नाम पर लिए थे 7.50 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
तारुन। सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर करीब 7.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्राम तारुन निवासी विनीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि मार्च 2024 में उनकी मुलाकात मनोज कुमार प्रजापति, दीपक कुमार और रामअनुज के माध्यम से अविनाश भारती और संजय गौड़ से हुई थी। आरोपियों ने उन्हें सस्ती जमीन दिलाने का झांसा दिया और नकद, चेक, आरटीजीएस व यूपीआई के जरिए कुल 7.50 लाख रुपये ठग लिए। इसमें से अविनाश भारती को 4.46 लाख रुपये दिए गए थे। पीड़ित का कहना है कि रकम लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई और टालमटोल किया जाता रहा।
छह माह बाद जब पैसा वापस मांगा गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पहले स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का रुख किया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन