सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP Flag Hoisting at the Pinnacle of the Shiva Temple to Take Place at the End of This Month; Three New Dates

UP: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं तीन नई तिथियां

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 08 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम जारी है। गणेश और शेषावतार मंदिरों के बाद शिव मंदिर पर ध्वजारोहण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, जिसकी नई तिथियां प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है और कई प्रमुख अतिथि इसमें शामिल होंगे।

UP Flag Hoisting at the Pinnacle of the Shiva Temple to Take Place at the End of This Month; Three New Dates
राम मंदिर - फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण की शृंखला के क्रम में अभी शिव, गणेश, शेषावतार व माता भगवती के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होना है। इसी क्रम में 11 को जहां गणेश मंदिर वहीं 15 को शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाना है, जबकि शिव मंदिर पर ध्वजारोहण सीएम योगी के हाथों होना है, अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है।

Trending Videos


ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ इस समय असम में चुनाव के कारण व्यस्त हैं, इसलिए उनका समय नहीं मिल पाया है। असम में नौ अप्रैल को मतदान होना है, इसके बाद ही सीएम योगी अयोध्या दौरे पर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति की ओर से ध्वजारोहण के लिए पहले से तय की गई तिथियों में बदलाव करते हुए अब 29 अप्रैल, एक मई और तीन मई की नई तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। समिति को उम्मीद है कि इन तिथियों में से किसी एक दिन मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के हाथों ध्वजारोहण होने से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी समन्वय बनाया जा रहा है, ताकि जैसे ही तिथि तय हो, सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा सकें। 

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि 15 अप्रैल को शेषावतार मंदिर के शिखर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हाथों ध्वजारोहण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम लगभग तय है। वहीं माता भगवती के मंदिर के शिखर पर मंदिर आंदोलन में अहम योगदान देने वाली साध्वी ऋतंभरा के हाथों ध्वजारोहण कराया जाना है। अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है।

गणेश मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण

राम मंदिर के परकोटा में स्थित गणेश मंदिर के शिखर पर 11 अप्रैल को ध्वजारोहण का कार्यक्रम पहले से निर्धारित है। इस अवसर पर मंदिर निर्माण और तकनीकी कार्यों में योगदान देने वाले विशेषज्ञों और सहयोगियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली कंपनियों टाटा कसंल्टेंसी, एलएंडटी, यूपीआरएनएन सहित अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है। ये सभी ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा रहेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 150 लोगों को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed