Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five cuts closed, one-way implemented, yet all arrangements failed in front of the jam

Ghazipur News: पांच कट बंद, वन-वे लागू, फिर भी जाम के आगे सारे इंतजाम धड़ाम

Fri, 06 Nov 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five cuts closed, one-way implemented, yet all arrangements failed in front of the jam
वासलीगंज बाजार में लगा जाम। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। नगर क्षेत्र में जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग की ओर से दो मार्गों को एकल मार्ग बनाया गया और पांच कट बंद किए गए। इसके बावजूद नगर को जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी है। इसका कारण यह है कि यातायात व्यवस्था का सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है और वाहन चालक गलत दिशा से प्रवेश कर रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। त्योहार के समय नगर में वाहनों का आवागमन भी बढ़ गया है। इस कारण जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से देर शाम तक नगर में जाम लगा रहा। यह स्थिति तब है, जब नवंबर में यातायात माह चल रहा है।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या को देखते हुए यातायात विभाग की ओर से कई मार्गों पर एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही कुछ कट बंद किए गए हैं। इसके तहत घंटाघर-त्रिमोहानी मार्ग को एकल मार्ग बनाया गया, ताकि बसनही बाजार और त्रिमोहानी के संकरे रास्ते पर जाम न लगे। इसके अलावा कचहरी और कलेक्ट्रेट जाने वाले टीबी कॉलोनी तिराहा मार्ग को भी एकल मार्ग बनाया गया है। कचहरी चौकी और टीबी कॉलोनी तिराहे पर बैरियर लगाकर यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके बावजूद टीबी कॉलोनी तिराहे की ओर से वाहन कलेक्ट्रेट की तरफ चले जाते हैं।
विज्ञापन

तहसील चौराहे के पास भी कट बंद कर दिया गया है, ताकि चौराहे पर वाहनों के मुड़ने से जाम न लगे। अब लोगों को घूमकर आना पड़ता है। इसके बावजूद मौका पाकर वाहन चालक गलत दिशा में प्रवेश कर जाते हैं। इसी तरह का कट बथुआ शीतला मंदिर और शास्त्री पुल के पास भी बनाया गया है। एकल मार्ग व्यवस्था लागू करने और कट बंद करने के बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है। नगर के वासलीगंज, रमईपट्टी-पुलिस लाइन मार्ग, त्रिमोहानी और पथरहिया शीतला मंदिर मार्ग सहित कई स्थानों पर प्रतिदिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय के सामने सड़क पर खड़े वाहन भी बन रहे जाम की वजह
मिर्जापुर। नगर का प्रमुख स्थान जिला मुख्यालय है। यहां जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालय हैं। सर्किल में बने मुख्यालय मार्ग के चारों ओर वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इस कारण इस मार्ग पर जाम लग जाता है। इसी मार्ग से होकर एंबुलेंस अस्पताल की ओर जाती हैं। ऐसे में एंबुलेंस भी प्रतिदिन जाम में फंसती हैं।

जाम लगने के कारण
बाजार में पटरियों पर दुकानें लगने से रास्ता संकरा हो जाता है।
बाजार और प्रमुख मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
ई-रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन रोककर सवारियों को बैठाते हैं।
मार्ग पर वाहनों के खड़े रहने से आवागमन बाधित होता है।
त्योहार को देखते हुए यातायात विभाग के 115 लोग सड़क पर मुस्तैद हैं। इनमें प्रभारी के साथ 11 एसआई, 50 हेड कांस्टेबल और 54 कांस्टेबल शामिल हैं। सभी 10 से 12 प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। जाम वाले क्षेत्रों के पांच रूट निर्धारित किए गए हैं। इन पर मोबाइल टीम लगाई गई है, जो जाम लगने पर उसे खुलवाने का काम करेगी। इसके अलावा थानों से भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
- विवेकानंद सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed