फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorpio falls into 40-foot-deep gorge on Greenfield Expressway mother and son killed in Ghazipur

यूपी में भीषण हादसा: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां- बेटे की मौत; तीन घायल

Thu, 29 Oct 2026 01:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 29 Oct 2026 01:38 PM IST
सार

गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर एक स्कॉर्पियो 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Scorpio falls into 40-foot-deep gorge on Greenfield Expressway mother and son killed in Ghazipur
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जंगीपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 10:20 बजे हुआ। स्कॉर्पियो बलिया की ओर से आ रही थी। इसमें सवार लोग बलिया से वाराणसी जा रहे थे। शेखपुर के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी क्षमा उपाध्याय (55) पत्नी जयराम उपाध्याय और उनके बेटे अनमोल (28) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वाराणसी के शिवपुर निवासी रत्नेश मिश्रा (40), बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा निवासी मनोज चौबे (42) और मीरजापुर जिले के चुनार निवासी स्कॉर्पियो चालक रमेश वर्मा घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया। हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

Trending Videos

थाना प्रभारी बोले- तेज रफ्तार से हुआ हादसा
जंगीपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 
घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप
स्थानीय निवासी कमलेश यादव ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और मिर्जापुर टोल प्लाजा की ओर से एनएचएआई की दो एंबुलेंस पहुंचीं, लेकिन दोनों खराब हो गईं। इसके चलते घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। बाद में 108 नंबर की एंबुलेंस पहुंचने पर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

ईपीसी सोलर सर्विस में कार्यरत थे अनमोल
हादसे में जान गंवाने वाले अनमोल उपाध्याय अविवाहित थे। वह ईपीसी सोलर सर्विस में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
 
इलाज के लिए वाराणसी जा रही थीं क्षमा 
हादसे में जान गंवाने वाली क्षमा उपाध्याय की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। कार में उनके साथ रत्नेश मिश्रा भी मौजूद थे, जो अगली सीट पर बैठे थे।
 
21 अक्तूबर को खरीदी गई थी स्कॉर्पियो
परिजनों के मुताबिक, मृतका क्षमा उपाध्याय के भाई रत्नेश मिश्रा के बड़े भाई ने 21 अक्तूबर को स्कॉर्पियो खरीदी थी। वाहन स्कॉर्पियो आई-10 टॉप मॉडल बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed