{"_id":"69025ba237df238b9f0ef78b","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-and-shivpal-will-come-today-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-141443-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल का गाजीपुर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल का गाजीपुर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Wed, 29 Oct 2025 11:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:53 PM IST
सार
सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल यादव आज गाजीपुर दौरे पर आ रहे हैं। सपा विधायक अंकित भारती के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके आवास रामपुर माझा जाएंगे।
विज्ञापन
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बृहस्पतिवार को जिले में रहेंगे। वह यहां सैदपुर विधायक के विवाह समारोह में शामिल होंगे और पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले रामकरन दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:10 बजे रंगजी महाविद्यालय मठखन्ना रामपुर माझा स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे 12:20 बजे सैदपुर के सपा विधायक अंकित भारती के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके आवास रामपुर माझा जाएंगे। वहां वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद दिन में 1.10 बजे नारीचदेवरा मटखन्ना स्थित राजकुमार पांडेय के आवास पर जाकर परिजनों से मिलेंगे। वहीं, सेवानिवृत्त सीओ गोरख नाथ यादव के आवास पर जाएंगे।
इसके अलावा मटखन्ना के प्रधान रामबचन यादव के आवास पर जाएंगे। दिन में 2.10बजे रंगजी महाविद्यालय के मैदान में बने हेलीपैड से हेलीकाप्टर से अखिलेश यादव दिन में 2.30 बजे रामकरन पीजी कॉलेज सिधौना, सैदपुर के पहुंचेगे। वहां वे पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले स्व. रामकरन दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट के लिए अखिलेश यादव का प्रस्थान उसी दिन शाम 3.40 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव का गाजीपुर से रहा अटूट रिश्ता-गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गाजीपुर जनपद से गहरा और भावनात्मक रिश्ता रहा है। इस रिश्ते की सबसे मजबूत कड़ी माने जाते थे ईशोपुर गांव के निवासी, समाजवादी चिंतक और पूर्व एमएलसी रामकरन यादव दादा, जिन्हें लोग स्नेह से पूर्वांचल का गांधी कहकर पुकारते थे।
मुलायम सिंह यादव और रामकरन दादा के बीच का संबंध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि परिवार जैसा आत्मीय रिश्ता था। बताया जाता है कि मुलायम सिंह, दादा के परिवार में होने वाले लगभग हर मांगलिक अवसर पर स्वयं उपस्थित रहते थे। चाहे विवाह समारोह हो या कोई पारिवारिक आयोजन, वे हमेशा दादा के परिवार के अभिभावक की भूमिका निभाते थे।