{"_id":"6ac8be9883f30cfb480533c8","slug":"sudden-hailstorm-accompanied-by-rain-in-hapur-this-afternoon-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में अचानक बदला मौसम: हापुड़ में बारिश के साथ ओले पड़े, गाजियाबाद में चलीं तेज हवाएं; मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में अचानक बदला मौसम: हापुड़ में बारिश के साथ ओले पड़े, गाजियाबाद में चलीं तेज हवाएं; मिली राहत
Fri, 09 Oct 2026 03:45 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:45 PM IST
सार
आज दोपहर हापुड़ जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली और काले बादल छा गए। इस दौरान हापुड़ समेत सिंभावली व बाबूगढ़ के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़े।
विज्ञापन
हापुड़ में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनसीआर में आज दोपहर अचानक से मौसम बदल गया। हापुड़ में आसमान पर काले बादल छा गए और इसके बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हापुड़ समेत विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद में भी मौसम बदल गया है। जीटी रोड पर तेज आंधी चल रही है। इसी बीच सड़क पर गुजरते वाहन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम के इस बदलाव से जिले के कई क्षेत्र प्रभावित हुए। हापुड़ शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ओले गिरे। सिंभावली और बाबूगढ़ ब्लॉक के कई गांवों से ओले पड़ने की सूचना मिली है। इनमें मुदाफरा, हरनाथपुर कोटा, सरावनी, गोहरा आलमगीरपुर, धनवाली उर्फ अटा, मुक्तेश्वर, मत नोरा, छतनोरा, औरंगाबाद और बहरामपुर बाढ़ली जैसे गांव शामिल हैं। इन गांवों में अचानक हुई ओलावृष्टि से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
धान की निकासी पर असर
बारिश और ओलावृष्टि का सीधा असर धान की निकासी पर पड़ा है। खेतों में पानी भर जाने से धान की कटाई का काम रुक गया है। कटे हुए धान को खेतों से बाहर निकालने में भी मुश्किल आ रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। यह मौसमी घटना किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन
प्रभावित क्षेत्रों में ओलावृष्टि
जिले के सिंभावली और बाबूगढ़ ब्लॉक के कई गांवों में ओले पड़े। सिंभावली के मुदाफरा, हरनाथपुर कोटा, सरावनी और गोहरा आलमगीरपुर में भी ओलावृष्टि दर्ज की गई। बाबूगढ़ क्षेत्र के धनवाली उर्फ अटा, मुक्तेश्वर, मत नोरा और छतनोरा में भी ओले गिरने की सूचना है। औरंगाबाद और बहरामपुर बाढ़ली जैसे अन्य गांवों में भी यह स्थिति देखी गई। इन सभी इलाकों में शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली थी।