सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A procession of idols was taken out before the consecration of the idols

Jaunpur News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले देव प्रतिमाओं की निकाली शोभायात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A procession of idols was taken out before the consecration of the idols
फोटोः 13ः प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभायात्रा निकालते लोग संवाद। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहगंज। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार स्थित राधा-कृष्ण, महादेव मंदिर में खंडित की गई प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। राधा-कृष्ण व महादेव की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देव प्रतिमाओं को गांव में भ्रमण कराया गया। चार जनवरी को अराजक तत्वों ने मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया था। मंदिर समिति की ओर से नई मूर्तियों की व्यवस्था की गई थी। इनकी प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को की जाएगी। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर से देव प्रतिमाओं की एक शोभायात्रा निकाली गई। जो गोड़िला गांव से कुड़ियारी गांव होते हुए वापस मंदिर तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राधा-कृष्ण और महादेव की मूर्तियों की शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। युवाओं ने मधुर धार्मिक धुनों पर झूमते हुए अबीर-गुलाल उड़ाया। डीजे पर भजन के साथ गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर रवि यादव, रोहित गुप्ता, अनूप जायसवाल, विकास यादव, अनूप यादव, शशिकांत विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, आकाश साहू, सुरेश गुप्ता, सर्वेश यादव, जगत नारायण गुप्ता, सुशांत यादव, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed