फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against three including Saif Ali Khan for web series Tandav

यूपी: वेब सीरीज तांडव को लेकर विरोध तेज, सैफ अली खान समेत तीन पर मुकदमा दर्ज 

Tue, 19 Jan 2021 06:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 19 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including Saif Ali Khan for web series Tandav
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook

वेब सीरीज तांडव को लेकर जौनपुर जिले में भी विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय आलोक वर्मा की अदालत में अभिनेता सैफ अली खान, जीशान अयूब और डायरेक्टर अली अब्बास जफर सहित अन्य के विरुद्ध वाद दर्ज किया गया। मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर निवासी अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर वेब सीरीज तांडव के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शुक्रवार को रिलीज हुई इस वेब सीरीज में अभिनेता जीशान अयूब ने एक कार्यक्रम में अभिनय करते हुए भगवान शिव का वेश धारण किया है।
विज्ञापन


बेहद हास्यास्पद तरीके से उनसे संवाद करते हुए हिंदू देवी-देवताओं के प्रति नकारात्मक चित्रण किया गया है। इसी तरह एक अन्य संवाद में महिला और जाति व्यवस्था के संदर्भ में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस दृश्य को देखने के बाद उनके समेत अन्य साथियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Case filed against three including Saif Ali Khan for web series Tandav
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जान-बूझकर इसमें ये  दृश्य डाले गए हैं, जिससे हिंदू देवी-देवताओं की छवि धूमिल की जाए। वेब सीरीज के माध्यम से धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय आलोक वर्मा ने वाद दर्ज करते हुए सुनवाई की तिथि तय की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed