वनडे मैचों में हैट्रिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज बने कुलदीप यादव के घर कानपुर के चकेरी केडीए कालोनी में जश्न का माहौल है। घरवाले आतिशबाजी छुड़ाने के साथ मिठाईयां बाट रहे हैं। चकेरी स्थित घर में गुरुवार रात कुलदीप के हैट्रिक विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाने की खुशी जाहिर करते हुए उनके दोस्त जीशान ने परिवारवालों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान कुलदीप के पिता राम सिंह यादव, बहन अमिता और अनुष्का साथ में मां ऊषा खुशी से फूले नहीं समा रही थीं।
{"_id":"59c3ec5e4f1c1bb6688b5b7b","slug":"kuldeep-yadav-became-first-indian-spin-bowler-to-take-hat-trick-in-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने के बाद कुलदीप यादव के घर में कुछ इस तरह मना जश्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने के बाद कुलदीप यादव के घर में कुछ इस तरह मना जश्न
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
कानपुर चकेरी में कुलदीप यादव की हैट्रिक विकेट पर दोस्त जीशान उनके परिवारवालों को मिठाई खिलाते हुए पिता राम सिंह, बहन अमिता और अनुष्का साथ में मां ऊषा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलदीप यादव की पुरानी फोटो परिवारवालों के साथ
कुलदीप यादव (54/3) की हैट्रिक और विराट कोहली (92) की उम्दा पारी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से हरा दिया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 50 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। मैच में 92 रन की उम्दा पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भुवनेश्वर कुमार ने केन रिचर्डसन को LBW आउट करके कंगारूओं की पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस की पारी पर पानी फिर गया। वो 65 गेंदों में 6 चौको और तीन छक्को की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

कुलदीप के घर में जश्न मनाते दोस्त और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर आईसीसी वन-डे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है। अब सीरीज का तीसरा मैच 24 सितंबर यानी रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेला जाएगा।
टीम इंडिया द्वारा मिले 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने बिगाड़ दी। उन्होंने पहले हिल्टन कार्टराइट (1) को क्लीन बोल्ड किया और फिर डेविड वॉर्नर (1) को दूसरी स्लिप में रहाणे के हाथों कैच आउट कराया।

माता-पिता के साथ कुलदीप की पुरानी फोटो
कोच ने दी थी 'चाइनामैन' गेंदबाज़ बनने की सलाह
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में पैदा हुए 22 साल के कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ईंटो का भट्ठा चलाते हैं। कुलदीप शुरू में तेज़ गेंदबाज़ बनना चाहते थे। लेकिन उनके बचपन के कोच कपिल पांडेय ने उन्हें 'चाइनामैन' गेंदबाज़ बनने की सलाह दी थी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले गए अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप में कुलदीप ने अपनी छाप छोड़ी थी। इसके छह मैचों में उन्होंने 14 विकेट हासिल किए थे। साल 2012 के आईपीएल में कुलदीप मुंबई इंडियन की टीम का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें खेलने का मौक़ा नहीं मिला।