फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Audience moved to emotion while watching the enactment of the meeting between Rama and Bharata in Chitrakoot

Almora News: चित्रकूट में राम-भरत मिलन का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Audience moved to emotion while watching the enactment of the meeting between Rama and Bharata in Chitrakoot
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आदर्श रामलीला कमेटी रियूनिया चनौदा की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन रामायण के कई प्रसंगों का मंचन किया गया। चित्रकूट में राम-भरत मिलन की भावुक लीला आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

रामलीला में वन-गमन की तैयारी, निषाद मिलन, सुमंत का अयोध्या लौटना और राजा दशरथ की मृत्यु के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। इसके बाद भरत-शत्रुघ्न का आगमन, भरत-कैकेयी संवाद, राम-विराध युद्ध और विराध वध की लीला का मंचन हुआ। भरत के अयोध्या लौटने और वन में श्रीराम की महर्षि अत्रि से भेंट के प्रसंग भी दिखाए गए। कलाकारों ने अपने अभिनय से विभिन्न प्रसंगों को जीवंत बनाया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग, मर्यादा और भाईचारे से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा, मुख्य संरक्षक बालम भाकुनी, व्यवस्थापक हरीश सिंह भाकुनी, कोषाध्यक्ष ललित भाकुनी, गोपाल सिंह बोरा, आनंद सिंह भाकुनी, मनीष भाकुनी, हिमांशु बोरा, कैलाश बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed