फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contractors' anger flares in Almora: Protest held at PWD office

अल्मोड़ा में भड़का ठेकेदारों का गुस्सा: लोनिवि दफ्तर में किया प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 24 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Contractors' anger flares in Almora: Protest held at PWD office
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते ठेकदार। 
अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन की ओर से रॉयल्टी दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ अल्मोड़ा में निर्माण व्यवसायियों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को इस एकतरफा फैसले से नाराज भारी संख्या में ठेकेदार माल रोड स्थित लोक निर्माण विभाग प्रांतीय कार्यालय पहुंचे और विभागीय नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो जनपद में चल रहे तमाम विकास कार्य ठप कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


लोनिवि परिसर में हुई सभा के दौरान ठेकेदारों ने कहा कि रॉयल्टी दरों में अचानक की गई इस भारी वृद्धि से वर्तमान में चल रहे और आगामी सभी टेंडरों की निर्माण लागत आसमान छूने लगेगी। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए इस बदलाव से स्थानीय ठेकेदारों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने लोनिवि के आला अधिकारियों के माध्यम से शासन को एक ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई रॉयल्टी दरों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की पुरजोर मांग की है। विभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद भी ठेकेदारों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी लामबंद होकर शहर के चौघानपाटा पहुंचे। यहां ठेकेदारों ने शासन के इस नए आदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सार्वजनिक रूप से सरकारी आदेश की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि परिसर में हुई सभा के दौरान ठेकेदारों ने कहा कि रॉयल्टी दरों में अचानक की गई इस भारी वृद्धि से वर्तमान में चल रहे और आगामी सभी टेंडरों की निर्माण लागत आसमान छूने लगेगी। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए इस बदलाव से स्थानीय ठेकेदारों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ठेकेदारों ने लोनिवि के आला अधिकारियों के माध्यम से शासन को एक सख्त ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई रॉयल्टी दरों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed