{"_id":"6a96514b0a4d5083b6020bf5","slug":"debris-entered-the-house-amid-heavy-rain-in-almora-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: भारी बारिश के बीच मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: भारी बारिश के बीच मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Tue, 01 Sep 2026 09:45 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:45 AM IST
सार
अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील स्थित हवालबाग ब्लॉक के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के कारण देर रात करीब दो बजे पहाड़ी से मलबा एक मकान में घुस गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत वडयूड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा एक मकान में घुस गया। हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की दबकर हुई मौत। मृतकों में प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम, मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मलबे में दबने वालों में एक महिला और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन