फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two Nepali laborers died after being hit by debris in Tuni Dhar almora

अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आने से दो नेपाली मजदूरों की मौत, राहत-बचाव दल मौके पर; मौके पर पहुंचे डीएम

Tue, 01 Sep 2026 02:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Tue, 01 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के धार क्षेत्र के तूनी में किराये के कमरे में रह रहे दो नेपाली मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। देर रात पहाड़ी से मलबा कमरे में घुस गया, जिससे दोनों मजदूर दब गए। दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two Nepali laborers died after being hit by debris in Tuni Dhar almora
मलबे की चपेट में आने से दो नेपाली मजदूरो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के धार की तूनी क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे दो नेपाली मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर टिन शेड से बने एक कमरे में रह रहे थे। देर रात मलबा कमरे में आ गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों मजदूर दब गए। सुबह काफी देर बाद आसपास के लोगों को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अंशुल सिंह समेत प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। मलबे की चपेट में आने से टिन शेड का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहत दल दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मलबा हटाने में जुटा रहा। घटनास्थल पर पार्षद अमित साह मोनू समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार हादसे में दोनों मजदूरों की मौत हुई है। घटना की परिस्थितियों और मृतकों की पहचान से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed