{"_id":"6a931cbc79b39285fb0d5b34","slug":"drop-in-sugar-prices-brings-some-relief-to-consumers-almora-news-c-232-1-alm1015-147976-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चीनी के दामों में आई गिरावट, उपभोक्ताओं को मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चीनी के दामों में आई गिरावट, उपभोक्ताओं को मिली कुछ राहत
Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को अब कुछ राहत मिली है। बाजारों में चीनी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ समय पहले 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी चीनी अब घटकर लगभग 55 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव में उपलब्ध हो रही है। कीमतों में कमी आने से आम लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। हालांकि वह दामों को और कम करने की मांग कर रहे है।
बीते दिनों चीनी के दाम लगातार बढ़ने से घरेलू बजट पर इसका असर पड़ रहा था। त्योहारी और घरेलू जरूरतों के लिए चीनी की अधिक खपत होने के कारण बढ़ी कीमतों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी थी। अब कीमतों में आई कमी से लोगों को कुछ राहत मिली है। स्थानीय बाजारों में वर्तमान में चीनी करीब 55 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में गिरावट के बावजूद चीनी अभी भी महंगी है। लोगों ने चीनी के दामों में और कमी लाई जाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इसका सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिल सके।
व्यापारियों के अनुसार बाजार में कीमतों में बदलाव का असर आगे भी देखने को मिल सकता है। किराना विक्रेता अनिल कुमार ने बताया की चीनी के भाव कम होने से उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है। वहीं विक्रेता मोहन साह ने बताया कि चीनी में अचानक वृद्धि होने से कीमतें बढ़ गई थी लेकिन अब कीमतों में कुछ कमी आई है। आने वाले दिनों में कीमतें और नीचे आ सकती है।