फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Harish Rawat said that the honorarium will increase if the Congress government is formed

हरीश रावत का वादा: कांग्रेस सरकार बनने पर बढ़ेगा मानदेय, इन वर्गों के हितों को मिलेगी प्राथमिकता

Tue, 27 Oct 2026 12:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Tue, 27 Oct 2026 12:15 PM IST
सार

अल्मोड़ा के सत्यों में जल महोत्सव में हरीश रावत ने आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों समेत विभिन्न वर्गों को सम्मानित किया और कांग्रेस सरकार बनने पर उनके मानदेय बढ़ाने का वादा किया।

विज्ञापन
Harish Rawat said that the honorarium will increase if the Congress government is formed
सत्यों में आयोजित जल महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड के सत्यों में आयोजित जल महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों और पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और मानदेय बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भोजन माताएं और आशा कार्यकर्ता सीमित संसाधनों के बावजूद समाज की सेवा कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों और पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान भी सम्मान के योग्य है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन वर्गों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जनता न्याय की अपेक्षा कर रही है और सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए लोगों से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। वहां पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, गोपाल बिष्ट, दीवान सतवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed