{"_id":"6a303753718d9083b600985a","slug":"health-services-at-jageshwar-dham-are-disrupted-after-3-pm-causing-inconvenience-to-devotees-almora-news-c-232-1-alm1019-144825-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में तीन बजे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ठप, श्रद्धालुओं को होती है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में तीन बजे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ठप, श्रद्धालुओं को होती है दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में शाम तीन बजे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए 25 किलोमीटर दूर धौलादेवी स्वास्थ्य केंद्र या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण जागेश्वर धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान कई बार श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने, चोट लगने अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आती हैं लेकिन शाम के बाद प्राथमिक उपचार तक की सुविधा उपलब्ध नहीं रहती।
जागेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, व्यवसायी शेखर भट्ट सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शाम के समय भी स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और प्राथमिक उपचार केंद्र को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की है ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।
विज्ञापन
फार्मेसी अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार वे केवल दोपहर तीन बजे तक ही अपनी सेवाएं दे पाते हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है।