सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inspection of 12 medical stores, instructions to give clarification within seven days

Almora News: 12 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, सात दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Inspection of 12 medical stores, instructions to give clarification within seven days
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग की ओर से बुधवार को जनपद के भतरौंजखान और भिकियासैंण क्षेत्र में औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। औषधि निरीक्षक, अल्मोड़ा ने क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों और औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच कर औषधि नियमों के अनुपालन का जायजा लिया।
Trending Videos


निरीक्षण के दौरान कुल 12 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में कुछ फर्मों में औषधि नियमों के उल्लंघन और अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की। औषधि नियमों के अनुपालन में गंभीर कमियां मिलने पर दो फर्मों के औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके अलावा निरीक्षण में शामिल सभी 12 फर्मों को पाई गई कमियों और अनियमितताओं के संबंध में सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठानों को औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed