{"_id":"6a8de9685ea2f4bdf7038f64","slug":"instructions-issued-to-fulfill-the-cms-announcements-on-a-priority-basis-almora-news-c-231-1-bgs1005-127565-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीएम की घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीएम की घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के दिए निर्देश
Wed, 26 Aug 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की गई। बैठक में विभागवार घोषणाओं पर चर्चा कर संबंधित विभागों को कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए लंबित प्रकरणों का नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम अपूर्वा पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कौसानी में पार्किंग निर्माण के संबंध में कार्यदायी संस्था को डीपीआर देने, रीमा गेस्ट हाउस निर्माण के लिए लोनिवि को भूमि चिह्नित करने, सुमगढ़ में खेल मैदान की डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कपकोट में पुल्ड आवास निर्माण के संबंध में एक स्थान पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने की स्थिति में छोटे-छोटे भू-खंडों में आवास निर्माण करने को कहा।
इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने जिले में कुल 129 सीएम घोषणाओं के सापेक्ष 67 घोषणाएं पूरा होने, 51 पर कार्रवाई होने, छह अपूर्ण और पांच घोषणाएं आंशिक रूप से पूरी हाेने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इनमें 60 घोषणाएं शासन स्तर और दो घोषणाएं विभागीय स्तर पर लंबित होने की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ नरेश कुमार, आदि मौजूद रहे।