सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kainchi fair concludes... Quarab bypass opens after four days, big relief for commuters

Almora News: कैंची मेला संपन्न... चार दिन बाद खुला क्वारब बाईपास, यात्रियों को बड़ी राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kainchi fair concludes... Quarab bypass opens after four days, big relief for commuters
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाबा नीब करौरी के कैंची धाम स्थापना दिवस और वार्षिक मेले के शांतिपूर्ण समापन के बाद पिछले चार दिनों से बंद क्वारब बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोबारा सुचारू हो गई है। मुख्य हाईवे खुलने से कुमाऊं मंडल के तीन पहाड़ी जिलों के यात्रियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

कैंची मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 13 जून से 16 जून तक यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया था। इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली केमू और रोडवेज बसों व टैक्सियों को वाया रामगढ़ के रास्ते भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ के संकरे और घुमावदार रास्ते से गुजरने के कारण वाहनों को मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग की तुलना में करीब 50 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा था। इस लंबे चक्कर के कारण यात्रियों को बसों में ₹50 और टैक्सियों में ₹200 तक का अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ा जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से क्वारब बाईपास मार्ग को आम यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया। रूट खुलते ही बस स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यात्रियों को काफी देर तक बसों और टैक्सियों का इंतजार करना पड़ा जिससे उन्हें थोड़ी असुविधा भी हुई। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब सभी रूटों पर वाहनों का संचालन पूरी तरह सामान्य और सुचारू है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed