सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   OPD stalled in Ayurvedic hospitals, patients did not get treatment

Almora News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में ओपीडी ठप, मरीजों को नहीं मिला उपचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
OPD stalled in Ayurvedic hospitals, patients did not get treatment
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संवर्ग ढांचे का पुनर्गठन समेत सात सूत्री मांगों को लेकर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से बुधवार को भी आयुर्वेदिक अस्पतालों में ओपीडी ठप रही। मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतें हुई।

आयुर्वेदिक अस्पतालों में जिले के भैंसियाछाना, धौलादेवी, लमगड़ा, ताकुला सहित अन्य विकासखंडों से मरीज उपचार के लिए आए थे लेकिन चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण उन्हें उपचार के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार पर जाने से मरीजों को दवाएं भी नहीं मिल पा रही है। चिकित्सकों ने पूर्ण वेतन सहित एमडी अध्ययन अवकाश देने, डीएसीपी तत्काल लागू करने, एसीपी का लाभ देने, 2024 बैच का स्थायीकरण करने, तीन वर्ष की पूर्ण कालिक और पूर्ण वेतन सहित एमडी अध्ययन अवकाश देने की मांग की। इधर अल्मोड़ा के चिकित्सक यूनानी सेवा निदेशालय देहरादून में धरने पर बैठे हैं। इसमें राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा, सचिव अनुपमा त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. ऋषिकेश तिवारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed