फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State co-in-charge provides tips for strengthening the organization to BJP workers

Almora News: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश सहप्रभारी ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

Fri, 30 Oct 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 30 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
State co-in-charge provides tips for strengthening the organization to BJP workers
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा की संगठनात्मक बैठक बृहस्पतिवार को पातालदेवी स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने डॉ. अरविंद मेनन का स्वागत किया और पदाधिकारियों व विस्तारकों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहिए।
विज्ञापन

10 से 15 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 15 नवंबर तक शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इनमें सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस के रुख की आलोचना की। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। संपर्क, संवाद, समन्वय, सहयोग और समर्पण का मंत्र प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व महत्वपूर्ण है। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ईमानदारी और निष्ठा से उसका निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए संपर्क, संवाद, समन्वय, सहयोग और समर्पण के पांच सूत्र अपनाने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने संगठनात्मक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे मौजूद
बैठक में विधायक मोहन सिंह मेहरा, मेयर अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, किरण पंत, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, दायित्वधारी कुंदन लटवाल, दायित्वधारी गोविंद पिलखवाल, दायित्वधारी सिकंदर पवार, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मिली लटवाल, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, सुभाष पांडे, विनीत बिष्ट, मंगल रावत, संजय बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, रेखा आर्या, दीपा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed