{"_id":"6a32db38d79016e1fc0a30e7","slug":"villagers-learned-the-intricacies-of-disaster-management-almora-news-c-232-1-alm1002-144939-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ग्रामीणों ने सीखी आपदा प्रबंधन की बारिकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ग्रामीणों ने सीखी आपदा प्रबंधन की बारिकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानसून और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सेवा उत्तराखंड (स्वाश्रयी महिला सेवा संघ) ने एसडीआरएफ के सहयोग से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। हवालबाग, कटारमल, ताकुला, थापला, सल्ट, मौलेखाल, भिकियासैंण, सिरमौली, धौलादेवी, देवतली, ताड़ीखेत और सूरी में आयोजित शिविर में 170 महिलाओं और बच्चों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में एसडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों को आपदा के समय त्वरित बचाव, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार के तरीके बताए। इसके साथ ही उन्हें सीमित संसाधनों के बीच हाथ से स्ट्रेचर तैयार करने, घर में उपलब्ध सामग्री से प्राथमिक चिकित्सा किट तैयार करने की की विधि बताई गई। ताकि आपात स्थिति में घायलों को तुरंत मदद मिल सके। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को आपात स्थिति के तैयार कर आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करना था। संवाद